70 साल बाद भारत की धरती पर जन्‍मे चीते, Kuno National Park में मादा चीता ‘सिया’ ने दिया 4 शावकों को जन्‍म

Kuno National Park: डॉक्‍टर्स के अनुसार चीता ‘आशा के चारों नन्‍हे शावक बिल्‍कुल स्वस्थ हैं। पार्क प्रबंधन बच्चों को आइसोलेशन में रखकर उनकी निगरानी कर रहा है।

0
280
Kuno National Park top news
Kuno National Park top news

Kuno National Park:मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नन्‍हे चीतों की किलकारियां गूंजी हैं। नामीबिया से आई मादा सिया ने 4 शावकों को जन्म दिया है। हाल ही में ‘साशा चीता की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में गम का माहौल था, वहीं आशा नई उम्मीदों के साथ खुशी लाई है।डॉक्‍टर्स के अनुसार चीता ‘आशा के चारों नन्‍हे शावक बिल्‍कुल स्वस्थ हैं। पार्क प्रबंधन बच्चों को आइसोलेशन में रखकर उनकी निगरानी कर रहा है।

Kuno National Park:दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे भारत

Kuno National Park: मालूम हो कि सिया चीता दक्षिण अफ्रीका से पहले खेप में भारत आई थी।पिछले वर्ष नामीबिया से 8 चीते कूनो पार्क में लाए गए थे।
इनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल थे। इन आठ चीतों को चार महीने के क्वारंटाइन पीरियड के दौरान छोटे बाड़े और बड़े बाड़े में रहकर कूनो के माहौल में डाला गया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को आठों चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके साथ ही 4 साल की मादा चीता का नाम ‘आशा रखा था। उसी मादा चीता ने चार बच्चों को जन्म दिया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here