Air Quality Index: लगातार खराब श्रेणी की हवा में सांस ले रहे दिल्लीवालों के लिए खबर राहत भरी है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इस बार यानी नवंबर 2022 पिछले 8 वर्षों के दौरान सर्वाधिक साफ रहा है। इस बार सिर्फ तीन दिन हवा बेहद गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।रिपोर्ट के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के अंक से ऊपर दर्ज किया गया।जबकि वर्ष 2021 में नौ दिन, 2019 में सात दिन, 2016 में दस दिन और वर्ष 2015 में छह दिन एक्यूआई 400 अंक ऊपर रहा।
देश की राजधानी दिल्ली में आमतौर पर लोगों को नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पंजाब और हरियाणा के खेतों में जलाई जा रही पराली होती है। दरअसल इस दौरान हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होने के कारण पराली का धुआं सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर की तरफ आता है।रही-सही कसर इस माह दिवाली से पूरी हो जाती है। पटाखों और पराली का धुआं दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर की हवा को जहरीली बना देता है।
Air Quality Index: जानिए एक्यूआई मापने का पैमाना
Air Quality Index: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बीते गुरुवार की शाम पीएम 10 का स्तर 319 और पीएम 2.5 का स्तर 179 पर दर्ज किया गया।मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होना चाहिए।
Air Quality Index: दिन अधिक गर्म, रात में तापमान गिरा
Air Quality Index: जानकारी के अनुसार इस वर्ष नवंबर में दिन का तापमान रात के मुकाबले अधिक गर्म रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के चलते मौसम में बदलाव हुआ।दिल्ली में इस बार नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं रात के समय तापमान गिरा, यही वजह है कि रातें ठंडी रहीं।
संबंधित खबरें