अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को हुए पांच साल पूरे, क्रिकेटर ने लिखा- माय लव

कपल का ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग पेस्टल पैलेट लुक्स, फ्लोरल थीम और आउट-ऑफ-द-वर्ल्ड डेकोर के साथ सपने के सच होने जैसा था। वेडिंग डेकोरेटर, देविका नारायण ने बताया था कि विराट और अनुष्का की जादुई शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगवाने के लिए और कपड़ों के लिए उनकी टीमों ने 45 दिनों तक अथक परिश्रम किया।

0
180
Virushka Wedding Anniversary
Virushka Wedding Anniversary

Virushka Wedding Anniversary: अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर-पति विराट कोहली की रविवार को सालगिरह है। कपल अपने इस खास दिन को खुशी से मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी और विराट कोहली की बॉन्डिंग को लेकर कैप्शन लिखा है। वहीं, विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘माय लव’। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। इस कपल के एक बेटी वामिका है।

शादी से पहले एक दूसरे को डेट कर रहे थे कपल

शादी से पहले कपल ने कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में 800 साल पुराने एक भव्य विला, बोर्गो फिनोचिएटो में शादी के बंधन में बंध गए। शादी समारोह में कपल के परिवार और करीबी दोस्तों ने भाग लिया था। अनुष्का और विराट अब वामिका जैसी बेटी के माता-पिता हैं। वामिका का जन्म 2021 में हुआ था।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बारे में

रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में, दोनों पहली बार एक टेलीविज़न कमर्शियल शूट के सेट पर मिले, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जब दोनों ने इटली में अपनी शादी की स्वप्निल तस्वीरें साझा कीं, तो लोग चौंक गए थे! बाद में, अनुष्का और विराट ने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी दी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड और क्रिकेट स्टारों ने भाग लिया था।

अनुष्का शर्मा की ड्रीमी ब्राइडल एंट्री

आज, जैसा कि अनुष्का और विराट अपनी पांचवीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। हालांकि शादी के 5 साल हो गए हैं, लेकिन हम अभी भी अनुष्का की दुल्हन की एंट्री से अपनी आंखें नहीं हटा सकते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की वेडिंग डेस्टिनेशन

बता दें कि कपल का ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग पेस्टल पैलेट लुक्स, फ्लोरल थीम और आउट-ऑफ-द-वर्ल्ड डेकोर के साथ सपने के सच होने जैसा था। वेडिंग डेकोरेटर, देविका नारायण ने बताया था कि विराट और अनुष्का की जादुई शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगवाने के लिए और कपड़ों के लिए उनकी टीमों ने 45 दिनों तक अथक परिश्रम किया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई!

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here