बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड की सड़कों पर मस्ती कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार वहां से वेकशन मस्ती की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। इस समय अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने वेकशन की कुछ सुदंर तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है। , जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। अनुष्का ने अपनी दो फोटो को शेयर की है। पहली फोटो में इंग्लैंड की सड़कों पर घूम रही हैं और दूसरी फोटो एक क्लोज़अप फोटो है, जिसमें उनके चेहरे की स्माइल साफ दिखाई दे रही है।

क्यूट सी मुस्कान के साथ अनुष्का ने इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में उनका लुक शानदार लग रहा है। साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा के चेहरे पर गुलाबी रंग पड़ रहा है, जो उनके लुक और शानदार बना रहा है। वहीं उनकी इन फोटो पर अब तक 2 मिलियन लाइक और 4,867 कमेंट आ चुके हैं।

image 5

अनुष्का सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वे विराट के साथ प्यारी तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। वहीं फैंस उनकी बेटी वमिका कोहली को देखने के लिए बेताब रहते हैं। बता दें कि वमिका 7 महीने की हो गई हैं। विराट और अनुष्का को अपनी बेटी जान से भी अधिक प्यारी है।

image 6

बता दें, अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग साल 2017 में शादी रचाई। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान स्टारर जीरो थी. इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी नजर आई थीं। हाल ही में उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बुलबुल’ थी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इससे पहले अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ रिलीज हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मनाया पहला करवाचौथ

पीएम ने अनुष्का शर्मा को भेजा निमंत्रण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here