Halloween के लिए Soha Ali Khan का दिखा डरावना अंदाज, तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

0
309
Halloween
Halloween

हैलोवीन (Halloween) को लेकर बॉलीवुड कपल्स अलग अलग अंदाज में पोज दे रहे हैं। इतनी अजीब तस्वीरों को साझा कर रहे हैं कि बॉलीवुड सितारों को पहचानना मुश्किल हो गया है। बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा कर रहे हैं।

31 अक्तूबर को पूरी दुनिया हैलोवीन मना रही है। हर साल 31 अक्तूबर को लोग हैलोवीन डे मनाते हैं। आज के दिन लोग काफी डरावने कपड़े पहनतें हैं। यह प्रचलन भारत में नहीं पश्चिमी देशों में काफी मशहूर है। उसकी शुरुआत भी पश्चिमी देशों से हुई थी। हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है। इसे पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर अब भारत में भी लोग इसे मनाते हैं।

हैलोवीन (Happy Halloween) को Hallows Eve, All Saints Eve, All Hallow Evening, All halloween भी कहा जाता है। वहीं जब कोई त्यौहार हो तो हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। इस त्यौहार को बॉलीवुड के सेलेब्स भी बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।

image 54

इस खास दिन को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने पूरे परिवार के साथ बड़े ही भुतिया अंदाज में मनाया है। तस्वीर में सोहा अली खान उनकी बेटी इनाया और पति कुनाल खेमु दिख रहे हैं। इन लोगों को पहचानना मुश्किल लग रहा है।

image 55

सोहा अली खान ने पार्टी Halloween पार्टी रखी थी जिसमें तैमूर अली खान, सैफ अली खान और करीना कपूर खान दोनों एक साथ नजर आएं। इसमें बॉलीवुड सितारे भुतिया लुक में दिख रहे हैं।

image 56

पार्टी में सभी ने भूतों जैसे अवतार किया है। किसी ने सफेद कपडे पहन मुंह पर डरवाना बनाया है तो किसी ने चेहरे को डरावनी शकल दी है।

image 57

सभी ने इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इसी पार्टी की कुछ फोटो सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

image 58

इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा अली खान द्वारा शेयर की गई इन फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘डरो, बहुत डरो, हैलोवीन 2021’. ये फोटो देख उनके फैन्स और बाकि के सेलेब्स को काफी पसंद आ रही है।

image 59

सबा पटौदी ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘मनमोहक, शायद ही डरावना..जब बहुत प्यारा हो’, तो उनके एक फैन ने लिखा है ‘सोहा, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं’।

image 60

सोहा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो काफी मस्ती करती दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CVrvwY0jYi8/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ दीवाली की तैयारियां करते हुए तस्वीरों को शेयर किया था। जिसमें सोहा बेटी इनाया के साथ दिया बना रही हैं।

image 61

यह भी पढ़ें:

Bigg Boss में विकेंड का वार को होगा मजेदार, Tejasswi Prakash को डांट लगाएंगे Salman Khan

Shehnaaz Gill के खिलाफ ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #stopusingsidharthshukla, Aly Goni ने किया बचाव, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here