इस देश में महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध हमेशा से एक मुद्दा रहा है। हर रोज न जाने कितनी महिलाएं दुष्कर्म का शिकार होती हैं। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात को सड़क पर एक स्कूटी की सवारी करतीं नजर आयीं। दरअसल वह वह महिलाओं की सुरक्षा का जायजा ले रहीं थीं। किरण बेदी ने स्कूटर की पिछले सीट पर गोपनीय तरीके से सवारी की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। तस्वीर में किरण बेदी ने अपना चेहरा दुप्पटे से ढका हुआ है।

इन तस्वीरों को किरण बेदी ने खुद ट्वीटर पर साझा करते हुए कहा है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन वह कुछ उपायों का सुझाव देगी जो पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लेने की जरूरत है। लोगों से अपील करते हुए किरण बेदी ने लिखा कि जरूरत पड़ने पर लोग पीसीआर के नंबर 100 का उपयोग करें और अपनी परेशानी को उनसे जरूर बताएं।

आपको बता दें किरण बेदी इंडिया की पहली महिला आईपीएस हैं। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और टेनिस खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। साल 1972 में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन किया था और साल 2007 में उन्होंने स्वेच्छा से सेवानिवृति ली थी। वो दिल्ली में अन्ना आंदोलन का अहम हिस्सा रहीं. इस साल मई में उन्होंने पुंडुचेरी की उपराज्यपाल का कार्यभार संभाला है। दिल्ली पुलिस में रहते हुए उन्होंने इसके खुफिया विभाग के स्पेशल कमिश्नर पद पर भी कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here