गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2022 तक पूरे देश से नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 2022 तक कश्मीर मुद्दे के साथ-साथ नक्सलवाद, आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद का हल निकाल लेगी। सिंह ने कहा कि जब लोग 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शपथ लेकर 1947 में आजाद हो सकते हैं, तो क्या हम 2017 से 2022 के बीच ऐसा नहीं कर सकते हैं?

लखनऊ में ‘संकल्प से सिद्धि-न्यू इण्डिया मूवमेंट:नये भारत का निर्माण’ (2017-2022) कार्यक्रम के मौके पर सिंह ने सभी को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सम्प्रदायकिता मुक्त और जातिवाद मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने स्वच्छता के महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा इसे एक जनान्दोलन बनाया है।

गृह मंत्री ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी देश आत्मनिर्भर नहीं बन पाया है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले ही ‘न्यू इंडिया’ के सपने को साकार करने का वादा किया है। जोड़-तोड़ की राजनीति पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार बनाने की नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकास की राजनीति करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here