बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने करियर में कई सारी बड़ी फिल्मों में काम किया है। मगर अब वे बहुत कम फिल्में करते हैं। बता दें कि आमिर और करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। आमिर और करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अब लगभग 2 साल हो गए हैं। और प्रशंसक इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने इसे बैसाखी 14 अप्रैल, 2022 को लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
फिल्म के बारे में
अतुल कुलकर्णी ने छह बार की अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप का भारतीय रूपांतरण किया है। जिसे एरिक रोथ ने लिखा था। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। जो उन्हें लंबे अंतराल के बाद पर्दे पर वापस आ रहें हैं। उन्हें आखिरी बार राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में देखा गया था। इसका निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन ने किया है और संगीत प्रीतम ने दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
निर्माताओं ने शेयर किया पोस्टर
निर्माताओं ने एक नए पोस्टर के साथ नई रिलीज की तारीख की घोषणा की जो आमिर खान और करीना कपूर खान के बीच की केमिस्ट्री को दर्शाता है। इसे भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माई गई है, फिल्म में नायक की यात्रा के अलग-अलग समय को दिखाया गया है। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा आमिर खान, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित है।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, देखें तस्वीरें