मेकअप आर्टिस्ट की शादी में पहुंची Shraddha Kapoor, एक्ट्रेस का लुक देख फिदा हुए फैंस

0
274
Shraddha Kapoor
मेकअप आर्टिस्ट की शादी में पहुंची Shraddha Kapoor

बॅालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हाल ही में अपने मेकअप आर्टिस्ट की शादी में पहुंची। जिसका वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। दरअसल श्रद्धा कपूर ने अपने मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक की शादी में परपल कलर का गाउन पहना हुआ हैं जिसमें श्रद्धा बेहद प्यारी लग रही हैं।

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor का वीडियो हुआ वायरल

एक्ट्रेस के सिम्पल लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया हैं। श्रद्धा का यह लुक खूब वायरल हो रहा हैं। आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर शादी में प्रीस्ट की भूमिका निभाते नजर आई। जिसमें श्रद्धा कपूर दूल्हा और दुल्हन से ये पूछती हैं कि क्या वे दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार करते हैं। जिसे देख फैंस काफी खुश हो गए है और वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। एक्ट्रेस का सादगी वाला लुक किसी परी से कम नही लग रहा हैं।

https://www.instagram.com/reel/CZBYZESAMQ1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=325fe065-73d4-4996-a17e-c639ae5bcaff

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली है। श्रद्धा की बिना शीर्षक वाली फिल्म 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है। पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। यह जोड़ी लव रंजन की अगली फिल्म में दिखाई देगी, जिसकी शूटिंग इस साल की शुरुआत में शुरू हुई थी।

ranbir kapoor

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में श्रद्धा ‘चालबाज़ इन लंदन’ में दिखाई देंगी, जो पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित 1989 की रोम-कॉम क्लासिक ‘चालबाज’ का रीमेक होगी, इसके अलावा एक्ट्रेस कथित तौर पर निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित टीवी ‘नागिन’ पर भी नजर आ सकती हैं। श्रद्धा ने कई हिट फिल्में भी है जिसमें आशिकी 2, विलेन, हाफ गर्लफ्रेंड, स्त्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

Shehnaaz Gill ने Katrina को बताया ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ और खुद को बताया इंडिया की शहनाज गिल, देखें फनी वीडियो

‘Naagin 6’ में कौन बनेंगी एकता कपूर के शो की नई नागिन रुबीना या फिर माहिरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here