Raghav Chadha संग शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब…

Raghav Chadha: 28 मार्च 2023 की रात परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था

0
114
Raghav Chadha: file photo
Raghav Chadha: parineeti chopra and raghav chadha (file photo)

Raghav Chadha और परिणीति चोपड़ा अब अपना घर बसाने के लिए बिल्कुल तैयार हो गए हैं। परिणीति और राघव चड्ढा के चाहने वालों ने दोनों की शादी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। वैसे तो शादी को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है,पर अब शादी की खबर पर परिणीति चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Raghav Chadha : file photo
Raghav Chadha: Parineeti Chopra file photo)

Raghav Chadha: कैसे सामने आई परिणीति और राघव के रिश्ते की बात ?

Raghav Chadha: 28 मार्च 2023 की रात परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था । इसी बीच उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए थे। एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा संग अपनी शादी पर कोई खास बयान तो नहीं दिया था, लेकिन उन्होंने अपनी शर्माती हुई मुस्कान से इस सवाल का जवाब दे दिया था।

शादी के बारे में सवाल पूछे जाने पर परिणीति शर्म से लाल हो गई थीं। उनकी आंखों में शादी की खुशी साफ नजर आ रही थी। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री सफेद हाईनेक और ब्लैक कोट पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने तो इस कपल को बधाई तक दे दी है। अपने ट्विटर अकाउंट से संजीव अरोड़ा ने ये ट्वीट करते हुए लिखा कि वे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देते हैं। दोनो को प्यार,खुशी ,उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं ।

संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट से ये तो साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Raghav Chadha: किस बात का कर रहे हैं परिणीति चोपड़ा के फैन्स इंतजार?

Raghav Chadha:परिणीति और राघव के रिश्ते की ख़बरें तब सामने आईं थी जब दोनो को लगातार दो बार डिनर और लंच डेट पर साथ में देखा गया था। उनके बीच की केमिस्ट्री देखकर उनकी डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, उनके फैन्स को दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का खास इंतजार है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here