Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं। खास बात ये कि प्रियंका के फैन्स की गिनती सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी है। अमेरिकी पॉप गायक निक जोनास से शादी करने के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बड़ी है। वो और चीजों मे भी समय-समय पर हिस्सा लेती रहती हैं। सोमवार को प्रियंका चोपड़ा अपना 40वां बर्थडे मना रही हैं।

Priyanka Chopra Birthday: सबसे आगे हैं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं और यही वजह है की एक्ट्रेस के पास काफी सारी उपलब्धियां हैं। टैलेंट की बात हो या फैशन की, प्रियंका सभी अभिनेत्रियो से आगे हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल वजहों से प्रियंका हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। यही वजह है कि प्रियंका आज बॉलीवुड मे सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्मों की ओर रुख किया था। जानते हैं उनकी कुछ फिल्मों के बारे में।

Priyanka Chopra Birthday: ‘फैशन’ ने दिया टर्निंग पॉइंट
2007 और 2008 में प्रियंका को बॉलीवुड मे असफलता भी मिली। उनकी फ़िल्में ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘द्रोणा’ फ्लॉप रहीं। वहीं, 2008 में आई फिल्म ‘फैशन’ प्रियंका के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इस फिल्म की रिलीज के बाद वे बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। फैशन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद प्रियंका ने ‘डॉन 2’,’अग्निपथ’, ‘बर्फी’, ‘कृष 3’,’मैरीकॉम’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

‘क्वांटिको’ ने खोले थे हॉलीवुड के दरवाजे
2015 में प्रियंका एक बार फिर चर्चा में तब आईं जब वह अमेरिकन सीरीज क्वांटिको का हिस्सा बनी थीं। इस सीरीज में प्रियंका ने एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया था और इसके बाद प्रियंका हॉलीवुड में कदम रखने में सफल हुई थीं। तब से अब तक वह ‘बेवॉच’ (2017), ‘ए किड लाइक जेक'(2018), ‘इजइंट इट रोमांटिक'(2019), जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आई हैं। हालांकि हॉलीवुड में पैर जमाने के बाद भी प्रियंका का बॉलीवुड से मोह खत्म नहीं हुआ। बाजीराव मस्तानी में काशीबाई के रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

ये हैं अपकमिंग फिल्में
उनकी पिछली बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ 2019 में आई थी। अगर बात करें उनकी आने वाली फिल्मों की तो प्रियंका के पास ‘जी ले ज़रा’ नाम की बॉलीवुड फिल्म है जिसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘सिटाडेल’ जैसी फिल्मों की शूटिंग पूरी की है।
संबंधित खबरें…
Shabaash Mithu Box Office Collection: फीकी पड़ी तापसी पन्नू की फिल्म, पहले दिन सिर्फ की इतनी कमाई