‘Bhabiji Ghar Par Hai’ शो में हुई नई अनीता भाभी की एंट्री, खुशी से पागल हुए तिवारी जी!

0
642
Bhabiji Ghar Par Hai
'Bhabiji Ghar Par Hai' शो में हुई नई अनीता भाभी की एंट्री

टीवी का फेमस शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hai) सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। सीरियल में तिवारी जी, अंगूरी भाबी, विभुति जी और अनीता भाबी के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया हैं। वहीं अब शो में दर्शकों को नई अनीता भाभी देखने को मिलेंगी। आपको बता दें कि कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर है’ में अनीता भाभी के रोल को पॉपुलर एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव निभाने वाली हैं। पुरानी अनीता भाभी उर्फ नेहा पेंडसे को इन्होंने रिप्लेस कर दिया।

https://www.instagram.com/p/Caq8ECqqS88/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a8adb46e-9285-4b85-9eae-556c0cdfa57f

Bhabiji Ghar Par Hai शो में लगेगा नई अनीता भाबी का तड़का

हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें नई अनीता भाबी दिख रही हैं। वहीं अनीता उर्फ विदिशा को देखकर तिवारी जी खुशी से पागल हो गए है। प्रोमो में तिवारी जी के चेहरे पर इतनी खुशी देखकर फैंस भी नई भाभी को देखने के लिए बेताब हैं। विदिशा श्रीवास्तव, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में फिल्म और टीवी में काम कर चुकी हैं।

9880cfff f006 4a05 a61d cb82e0974b68

आपको तो पता ही होगा कि अनीता भाभी के चाहने वाले लाखों लोग हैं। वहीं अब ये देखना होगा कि शो में दर्शक नई अनीता भाभी को पसंद करते है या नही। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “अपनी अदाओं से आप सब के दिलों पर राज करने आ रही हैं अनीता भाबी, 22 मार्च से, सिर्फ &TV पर”।

Bhabiji Ghar Par Hai
Bhabiji Ghar Par Hai

अनीता भाभी के किरदार के बारे में बात करते हुए विदिशा ने बताया कि, “मैं इस शो को रोज देखती हूं, नहीं पता था कि मैं एक इसमें अनीता भाभी बनकर दर्शकों को मनोरंजन करती नजर आऊंगी”। जारी किए गए वीडियो में अनीता भाभी पिंक कलर की साड़ी में तिवारी जी को घायल कर रही है। विदिशा इस साड़ी में ग्लैमरस लग रही है, जिसे देखकर तिवारी जी के तो होश उड़ गए है। वहीं अब दर्शक भी अपनी नई अनीता भाभी को देखेने लिए बेताब हैं।

यह भी पढ़ें: 

Amitabh Bachchan को फिल्म ‘Jhund’ के लिए Aamir Khan ने किया था राजी

फिल्म ‘A Thursday’ को प्रमोट करने ‘The Kapil Sharma Show’ पहुंचे Neha Dhupia और Yami Gautam

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here