Met Gala 2023 में सामने आया आलिया भट्ट का डेजलिंग लुक, खूबसूरत व्‍हाइट गाउन में लगीं एंजेल

Met Gala 2023: काठियावाड़ी' स्टार ने खासतौर से डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। इसकी खासियत पर ड्रेस पर किया गया पर्ल वर्क था।

0
221
Met Gala 2023 Alia bhatt news

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 का आगाज न्‍यूयॉर्क में हुआ। इस साल के इवेंट में बॉलीवुड की सेंसेशन आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। मेट गाला में आलिया व्हाइट गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान वे किसी खूबसूरत एंजेल से कम नहीं लग रही थीं।आलिया ने भी अपने हिडन लुक की तस्वीर शेयर की है।

मेट गाला डेब्यू के लिए, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ स्टार ने खासतौर से डिजाइनर प्रबल गुरुंग की डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी। इसकी खासियत पर ड्रेस पर किया गया पर्ल वर्क था। करीब 1000 से ज्‍यादा मोतियों से सजाए खूबसूरत व्हाइट गाउन को कैरी किया था। आलिया की इवेंट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।आलिया ने अपने लुक को मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स पहनकर कंपलीट किया था। आलिया मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लग रहीं थीं।

Met Gala 2023: तस्वीर इवेंट की ऑफिशियल साइट पर

Met Gala 2023:आलिया के इस दिलकश लुक की तस्वीरों को इवेंट की ऑफिशियल साइट पर शेयर किया गया है। दूसरी तरफ एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। शाहीन ने अपनी प्यारी बहन की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में एंजेल लिखा है। आलिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपनी खूबसूरत व्हाइट गाउन की तस्वीरें शेयर की हैं।

Met Gala 2023: इवेंट से ऐन पहले आलिया ने शेयर की थी हिडन लुक की तस्‍वीर

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here