Manish Paul on Malaika Arora walk: मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वॉक को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। जब भी सोशल मीडिया पर मलाइका का कोई भी वीडियो सामने आता है उनकी वीडियो पर तरह- तरह के कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है। हालांकि मलाइका अपने वॉक ही नहीं कई बार अपने लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर भी ट्रोल होती है। लेकिन इस बार मलाइका की वॉक का मजाक बनाने वाले कोई ट्रोलर्स नहीं बल्कि खुद उनकी ही इंडस्ट्री के लोग हैं।
Manish Paul on Malaika Arora walk: वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
दरअसल इन दिनों मनीष पॉल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह मलाइका की चाल को कॉपी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर लोगों द्वारा कई तरह कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि मनीष पॉल मलाइका से सवाल करते हुए नजर आ रहे है। उसके बाद वह मलाइका अरोड़ा की तरह चलकर भी दिखाते हैं। मनीष पॉल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बता दैं कि मलाइका अरोड़ा की चाल का लोग काफी मजाक बनाते हैं। यह पहली बार नहीं जब इस तरह की वीडियो सामने आई है। वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वह अकसर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन को लेकर भी ट्रोल होती रहती हैं।
संबंधित खबरें: