Madhuri Dixit के पति Shriram Nene ने खरीदी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार- देखें वीडियो

0
270
Madhuri Dixit
Madhuri Dixit के पति Shriram Nene ने खरीदी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार

बॉलीवुड क्वीन माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के पति श्रीराम नेने (Shriram Nene) ने हाल ही में नई इलेक्ट्रिक कार खरीद ली है। श्रीराम नेने ने जो ईवी कार खरीदा है उसका नाम Tata Nexon EV Dark Edition है। इस कार की कीमत भारत में 14.54 लाख रुपये से शुरू है। गाड़ी की पहली झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit

Madhuri Dixit के पति Shriram Nene ने शेयर किया वीडियो

श्रीराम नेने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुंबई में अपने घर पर कार छोड़ने आए लोगों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं के साथ आने वाली कार के बारे में बात करते हुए, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा- “अभी-अभी भारत में कई नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट ऐप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है।”

https://www.instagram.com/reel/Cb90_u_gYSP/?utm_source=ig_embed&ig_rid=319530a6-a9c8-4f39-ab64-91193eb93158

आपको बता दें कि श्रीराम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर कारों और नए गैजेट्स के बारें में अपने अनुभव को शेयर करते रहते हैं। माधुरी और नेने के लव लाइफ की बात करें तो अपने करियर के दौरान ही, माधुरी ने कैलिफोर्निया के सर्जन डॉ श्रीराम नेने से शादी करने का फैसला किया। 17 अक्टूबर 1999 को दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और सालों तक माधुरी बॉलीवुड से दूर रहीं।

Madhuri Dixit and Shriram Nene bond over a classic Indian dish

माधुरी और श्रीराम नेने के दो बच्चे हैं- अरिन और रयान। हाल ही में, श्रीराम नेने ने अमेरिका में अपने युवा दिनों की एक यादगार पुरानी तस्वीर शेयर की थी। जिसमें युगल स्कूबा डाइविंग सूट पहने नजर आ रहे हैं।

Madhuri Dixit

माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी पहली वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ (The Fame Game) रिलीज हुई है। फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं फिल्म की कहानी श्री राव और निशा मेहता ने लिखी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित नेने के अलावा संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफरी भी अहम किरदार में हैं।

यह भी पढ़ें:

Madhuri Dixit अपनी 22वीं Marriage Anniversary पर पति श्रीराम नेने के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

जानिए Ranbir Kapoor से मिलने से पहले कैसी थी Alia Bhatt की लव लाइफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here