Lata Mangeshkar की याद में इंदौर में खोले जाएंगे म्यूजिक कॉलेज और संग्रहालय, CM Shivraj Singh Chauhan ने की घोषणा

0
272
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar की याद में इंदौर में खोले जाएंगे म्यूजिक कॉलेज और संग्रहालय

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की याद में घोषणा की है कि, इंदौर में लता मंगेशकर जी के नाम से संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय, संगीत संग्रहालय खोला जाएगा। साथ ही लता जी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा लता दीदी के जन्मदिन पर लता पुरस्कार भी दिया जाएगा।

संगीत के माध्यम से हमारे बीच हमेशा बनी रहेंगी- Shivraj Singh Chauhan

सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे कहा- “लता जी का जाना सभी लोगों की एक व्यक्तिगत क्षति है और उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। लता जी के बिना ना संगीत जाना जाएगा और ना ही ये देश जाना जाएगा, लेकिन ये सच है कि अब लता दीदी अपने संगीत के माध्यम से हमारे बीच हमेशा बनी रहेंगी”।

Lata Mangeshkar-Shivraj Singh Chauhan
Lata Mangeshkar-Shivraj Singh Chauhan

Lata Mangeshkar का Mumbai में हुआ अंतिम संस्कार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का रविवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर और भाई के बेटे आदित्य ने लता जी को मुखाग्नि दी है। श्मशान घाट पर परिवार वालों के अलावा PM Narendra Modi और कई अन्‍य लोग मौजूद थे। Lata Mangeshkar के पंचतत्वों में विलीन होने के बाद वहां मौजूद लोगों के साथ- साथ पूरे देश की आंखें नम हो गईं।

बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था और उन्होंने 6 फरवरी 2022 को देश को अलविदा कह दिया। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनके गानें आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कई हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुंबा पर है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here