भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था और उन्होंने 6 फरवरी 2022 को देश को अलविदा कह दिया। बेशक आज वो हमारे बीच में नही हैं लेकिन उनके गानें आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में कई हिट गाने दिए जो आज भी लोगों की जुंबा पर है।

अजीब दास्तां है ये
इस गाने में लता मंगेशकर की सुरीली अवाज आपके जहन में बस जाएगी ये गाना फिल्म दिल अपना और प्रीत पराई का है। जिसमें मीना कुमारी थी।
एक प्यार का नगमा है
यह गाना 1972 में आई हिन्दी फिल्म शोर का है। जो कि आज भी सदाबहार गानों की लिस्ट में शुमार है।
मेरे ख्वाबों में जो आए
यह गाना 1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है। इस गाने में शाहरुख खान और काजोल हैं।
भींगी भींगी रातों में
यह गाना फिल्म अजनबी का है जो कि अपने जमाने के रोमांटिक गानों की लिस्ट में टॉप पर था। गाने को लता मंगेशकर जी ने किशोर कुमार के साथ मिलकर गाया था।
रंगीला रे
रंगीला रे गाना आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुआ है। ये गाना 1970 में आई देवानंद की सुपरहिट फिल्म प्रेम पुजारी का है।
सलाम ए इश्क़
ये गाना मुक्कद्दर का शिकंदर का है जिसमें अमिताभ बच्चन और रेखा की शानदार केमेस्ट्री नजर आई। गाने में लता मंगेशकर की सुरीली आवाज ने लोगों के मदहोश कर दिया था।
सत्यम शिवम सुन्दरम
आज भी बच्चों से लेकर बड़ो तक की जुंबा पर ये गाना बसता हैं। यह गाना फिल्म सत्यम शिवम सुन्दरम का है। इस फिल्म के गाने और मूवी दोनों की हिट हुए थे।

कभी खुशी कभी गम
यह गाना फिल्म कभी खुशी कभी गम का है। जिसमें जया बच्चन और अभिताभ ने परिवारिक कहानी को लोगों के सामने लाया।

संबंधित खबरें:
- नहीं रहीं स्वर कोकिला Lata Mangeshkar, Corona से थी संक्रमित
- Happy Birthday Lata Mangeshkar : एक दिन में खा जाती हैं 12 मिर्ची, बावर्ची ने खाने में दिया था जहर