स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की अस्थियों को वाराणसी में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया। लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर ने उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। पुजारी श्रीकांत पाठक के मार्गदर्शन में अस्थियों को गंगा के बीच में विसर्जित कर दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले नासिक में लता की अस्थियों का एक हिस्सा विसर्जित किया गया था।
Lata Mangeshkar को बहन ऊषा मंगेशकर ने किया याद
लता मंगेशकर की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करते हुए बहन ऊषा मंगेशकर भावुक हो गई। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को तीन स्थानों पर विसर्जित करने का फैसला किया गया था। लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को अंतिम सांस ली थी। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया था। लता मंगेशकर के निधन के बाद केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। भारत रत्न लता मंगेश्कर का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में हुआ था।

Lata Mangeshkar को भाई हृदयनाथ और भतीजे आदित्य ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मुखाग्नि दी थी। इस दौरान उनकी बहनें उषा, आशा, मीना मौजूद थीं। बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कोरोना के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। बीते 28 दिनों से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॅास्पिटल में एडिमट किया गया था। उनकी हालत नाजुक हो गई थी, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर में शिफ्ट किया गया था।

लोग लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रोड पर निकले थे। अंतिम सफर पर निकला लता जी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ था। हजारों लोगों की भीड़ लता के अंतिम संस्कार में रोड के चारो ओर उमड़ी थी। श्मशान घाट पर परिवार वालों के अलावा PM Narendra Modi और कई अन्य लोग मौजूद थे। भले ही आज लता जी हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी आवाज हमारे जहन में हमेशा बसेगी।
यह भी पढ़ें:
Lata Mangeshkar के पार्थिव शरीर के लिए Shah Rukh Khan ने पढ़ी दुआ, वायरल हुई तस्वीर