KBC 13: Dr. Ashwini ने किया 12 लाख 50 हजार के सवाल पर खेल क्विट, जानिए क्या था प्रश्न

0
288
Kaun-Banega-Crorepati-13
Kaun-Banega-Crorepati-13

KBC 13: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (kaun banega crorepati) की गुरुवार की शुरुआत नए कंटेस्टेंट अश्विनी कुमार (Dr. Ashwini) के साथ हुई। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचे। बता दें कि अश्विनी फोर्स में कार्यरत है। इनकी पोस्टिंग कई जगह होती रहती है। डॉक्टर अश्विनी कुमार सिन्हा छह लाख 40 हजार रुपये जीतकर लेकर गए। 12 लाख 50 हजार के सवाल का जवाब नही आने पर उन्होनें खेल क्विट कर दिया था।

क्या था प्रश्न

अंग्रेजों ने क्या रोकने के लिए ‘ग्रेट हेज ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया था?

नमक की तस्करी

पलायन कर रहे बागान मजदूर

शरणार्थियों का आगमन

राजनीतिक विद्रोह  

इस सवाल का सही जवाब नमक की तस्करी था। लेकिन खेल को क्विट करने के बाद अश्विनी ने पलायन कर रहे बागान मजदूर पर लॉक किया था, जोकि गलत जवाब था। बता दें कि शो के दौरान अश्विनी ने पशु की सेवा और सुरक्षा को लेकर एक बहुत ही अच्छी बात कही थी। सोशल मीडिया पर प्रोमो के जरिए यह दिखाया गया था।  आपको पता होगा कि शो में हर हफ्ते ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में दिग्गज हस्तियां आती है। इस हफ्ते के ‘शानदार शुक्रवार’ एपिसोड में फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी शिरकत करेंगे। 

यह भी पढ़ें:

 Most Handsome Men 2021 List में Sidharth Shukla व SSR का नाम किया गया नॅामिनेट

बहन श्वेता ने शेयर किया सुशांत का पुराना नोट, इमोशनल हुए फैन्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here