अगर Rajkummar Rao के हो पक्‍के वाले Fan तो उनकी ये 5 मूवी देखना मत भूलना

0
423
Rajkummar Rao

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और फिल्म City Lights की अभिनेत्री पत्रलेखा (Patralekha) ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी की है। उनकी शादी के बाद बहुत सारे लोगों ने उन्‍हें शुभकामनाएं दी। राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी कपल को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। राजकुमार राव उन एक्टरों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपने दम पर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने वाले राजकुमार राव ने बॉलीवुड में बहुत अच्छी-अच्छी मूवी की है। अगर आप राजकुमार राव के फैन हैं तो आपको उनकी यह 5 मूवी जरूर देखनी चाहिए।

Rajkummar Rao 1
Rajkummar Rao

शाहिद (Shahid)

शाहिद से पहले राजकुमार राव बहुत सी मूवी में काम कर चुके थे लेकिन दर्शकों और समीक्षकों के बीच उनकी पहचान इस फिल्‍म ने दिलाई थी। फिल्‍म वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आज़मी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में राजकुमार राव आज़मी के रूप में थे। मोहम्मद जीशान अयूब, प्रभलीन संधू और बलजिंदर कौर ने भी मूवी में काम किया था। फ़िल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

सिटीलाइट्स (CityLights)

सिटीलाइट्स (CityLights) को हंसल मेहता ने निर्देशित किया था। 2014 में आई फिल्‍म में राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्‍म की कहानी राजस्थान के एक गरीब आदमी की थी जो रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई आया था। फिल्‍म को ज्‍यादातर Critics से अच्‍छे रिव्‍यू मिले थे और फिल्‍म बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी।

अलीगढ़ (Aligarh)

2015 में आई अलीगढ़ (Aligarh) में राजकुमार राव ने मनोज बाजपेयी साथ काम किया था। अलीगढ़ की कहानी एक प्रोफेसर की थी जिसे नैतिकता के आधार पर निलंबित कर दिया गया था। फिल्म में राजकुमार राव ने Journalist का रोल निभाया था। फ़िल्म में राजकुमार राव और मनोज बाजपेयी दोनों ने अपनी शानदार एक्टिंग परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था।

न्यूटन (Newton)

न्यूटन (Newton) 2017 की ब्लैक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जिसे अमित वी. मसूरकर द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव दिखे थे। न्यूटन राजकुमार राव की खास फिल्मों में से एक है। इस फिल्‍म के बाद वो एक्‍टर से स्‍टार की कैटेगरी में आ गए थे। यह फिल्म उस साल भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी।

ट्रैप्ड (Trapped)

ट्रैप्ड (Trapped) का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने 2016 में किया था। फिल्म में राजकुमार राव ने एक कॉल सेंटर कर्मचारी शौर्य की भूमिका निभाई थी, जो बिना भोजन, पानी और बिजली के अपने अपार्टमेंट के कमरे में फंस जाता है। इसकी रिलीज पर फिल्म और राव के प्रदर्शन दोनों की प्रशंसा हुई थी। 63वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में राव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए क्रिटिक्स अवार्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: Rajkummar Rao के रिसेप्शन में पहुंचे CM Manohar Lal Khattar, कपल को दिया आशीर्वाद

https://www.youtube.com/watch?v=Lzsnyzgz9sU

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here