सुशांत सिंह राजपूत का मुद्दा राष्ट्रीय ही नहीं बल्की अंतर्राष्ट्रीय बन चुका है। देश में मीडिया जगत की निगाहे सुशांत की मर्डर मिस्ट्री पर टिकी हुई है।

उनके फैन्स भी आरोपी के पकड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन ट्विटर पर उनके लिए इंसाफ की मुहिम चलाई जाती है। सुशांत का मुद्दा एक बार फिर ट्रेंड कर रह है।

फैन्स ट्विटर पर #HungerStrike4SSR से हैशटैग चला रहे हैं और दिल्ली के जंतर-मंतर में भुख हड़ताल करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

ट्विटर पर ये हैशटैग नंबर वन पर चल रहा है। लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं कि जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो जाए। सुशांत को इंसाफ दिलाने में मदद करे।

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में सीबीआई 302 के तहत मामला दर्ज कर सकती है। इस बात की पुष्टि उनकी बहन श्र्वेता सिंह कीर्ति ने की है।

यहां यह भी बता दें कि हत्या के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 को सबसे अधिक गंभीर और मजबूत माना जाता है और इस सजा के तहत मुजरिम के लिए मृत्यु दंड या फिर आजीवन कारावास जैसी सजा है।

एक लाख से अधिक लोग इस ट्विटर अभियान में हिस्सा ले चुके हैं और भी लोग जुड़ते जा रहे हैं। इस हैशटैग को चलाने के पीछ इनका मुख्य उद्देश है कि अधिक से अधिक लोग भुख हड़ताल में हिस्सी ले।

कैंडल, पोस्टर लेकर कई लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो चुके हैं। लोगों ने हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरे भी शेयर की हैं। शेयर की गई तस्वीर में अधिक लोग नजर आरहे हैं। और भी लोगों की जमा होने की खबर सामने आई है।

इसके पहले श्र्वेता सिंह कीर्ति भी अपने प्यारे भाई के लिए #Revolution4SSR के नाम से हैशटेग चला चुकी हैं। इस में उन्होंने उन्होंने सीबीआई पर भरोसे की बात कही है। श्वेता ने ट्वीट किया है, हमें सीबीआई पर भरोसा है, हम सच से बस इंच भर दूर हैं! आने वाले दिन अहम है… हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। बहुत आशावान हूं। मुझे पता है कि ईश्वर जरूर हमारे साथ हैं। हम इसे #Revolution4SSR कह रहे हैं क्या आप हमारे साथ हैं?

बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुबंई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुबंई पुलिस और सीबीआई इस केस को हल करने में जुटी है। पर कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। मामला दिन-प्रतिदन उलझता ही जा रहा है।

इस मामले में रिया चक्रवर्ती को पहले गिरफ्तार किया गया है। सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल भी सामने आया था। ड्रग्स एंगल को लेकर रिया और उनका भाई शोविक चक्रवर्ती जेल में बंद हैं।

रिया के पकड़े जाने के बाद और भी ड्रग्स एंगल में लोग फंसते नजर आए। इसमें दीपिका, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आचुका है। एनसीबी की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here