बेहद खास Google Doodle के जरिये, बॉलीवुड की हवाहवाई क्‍वीन Sridevi का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा गूगल

Google Doodle Sridevi: महज 4 साल की उम्र में श्रीदेवी ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।उन्होंने थुनैवन में तमिल देवता भगवान मुरुगन की भूमिका निभाई। उनकी पहली फिल्म से 300वीं फिल्म मॉम तक का उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा।

0
54
Google Doodle Sridevi today Celebrating bday
Google Doodle Sridevi today C

Google Doodle Sridevi: 70 के अंत से लेकर 2018 तक बॉलीवुड से लेकर पूरी दुनिया में अपनी बेजोड़ खूबसूरती और अभिनय का लोहा मनवा चुकीं श्रीदेवी का आज 60वां जन्‍मदिन है। हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं रहीं, बावजूद उनके अंदाज, अभिनय और कमाल की मुस्‍कान आज भी हम सबके जेहन में है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को मीनमपट्टी, मद्रास में हुआ था।

उनका पूरा नाम श्री अम्मा यांगर अय्यापन था। उन्‍होंने अपना श्रीदेवी नाम फिल्म इंडस्ट्री में प्रोफेशनल तौर पर रखा था। श्रीदेवी ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की तमिल, तेलुगू, मलयालम भाषाओं की फिल्मों में काम किया।24 फरवरी 2018 को दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान एक्ट्रेस की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।उनकी असामयिक निधन ने सभी को हैरान कर दिया था।आइए जानते हैं श्रीदेवी के फिल्मी जीवन के सफर के बारे में।

 Google Doodle Sridevi today news
Google Doodle of Sridevi.
Google Doodle Sridevi Bday today

Google Doodle Sridevi: श्रीदेवी का फिल्मी करियर

sridevi 1 min
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी।

Google Doodle Sridevi: महज 4 साल की उम्र में श्रीदेवी ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।उन्होंने थुनैवन में तमिल देवता भगवान मुरुगन की भूमिका निभाई। उनकी पहली फिल्म से 300वीं फिल्म मॉम तक का उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा।श्रीदेवी ने इतनी मेहनत की कि उन्होंने खुद को भारत की पहली महिला सुपरस्टार का खिताब दिलाया।
श्रीदेवी की पहली बॉलीवुड फिल्म पी भारतीराजा की सोलहवां सावन थी, जो 1979 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीराजा की तमिल सुपरहिट ’16 वायद हिनिले’ का ही रीमेक थी, लेकिन यह उस समय ज्यादा नहीं चली। दर्शकों को लुभाने में असफल रही।
श्रीदेवी ने साल 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला में जितेंद्र के साथ अभिनय किया और फिर एक और तमिल सुपरहिट, बालू महेंद्र की ‘सदमा’ के रीमेक में अपने प्रदर्शन से लोगों को बेहद प्रभावित किया। जिसमें उन्होंने कमल हासन के साथ मुख्य भूमिका निभाई।
80 के दशक आते-आते श्रीदेवी का नाम हर तरफ छाने लगा। वह अपने समय की टॉप एक्ट्रेस के रूप में उभरी, नगीना में अपनी मौजूदगी वे कल्ट क्लासिक बन गई, दर्शकों ने आज तक श्रीदेवी को नागिन डांस से रिलेट किया हुआ है।इसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

श्रीदेवी ने मकसाद, जस्टिस चौधरी, मवाली, तोहफा जैसी बैक टू बैक हिट फिल्मों के जरिए सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया था। हिम्मतवाला तो उस दौर में वर्ष की टॉप फिल्म थी। सदमा में श्रीदेवी की भूमिका ने कई आलोचकों और प्रशंसकों को बेहद लुभाया।
उनकी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया ने तो सफलता के झंडे गाड़ दिए। फिल्म में श्रीदेवी ने पत्रकार की भूमिका निभाई। इसके अलावा चालबाज, यश चोपड़ा की चांदनी और लम्हे के साथ, रूप की रानी चोरों का राजा ने बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उन्हें पूर्व में शीर्ष अभिनेत्री बनाने के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी लोकप्रियता दिलाई।हर कोई श्रीदेवी के साथ काम करना चाहता था, चाहे वह अभिनेता हो या निर्देशक।

Google Doodle Sridevi: बोनी कपूर के साथ रचाया विवाह

Google Doodle Sridevi: श्रीदेवी ने मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ अपनी जिंदगी बताने का फैसला किया और उनके साथ विवाह रचाया।उन्‍होंने शादीशुदा बोनी कपूर को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था, हालांकि उस दौरान इस विवाह को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।उनकी दो बेटियां जाहनवी और खुशी हैं। जाहनवी भी अपनी मां की तरह फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here