Gandhi Jayanti 2022: पर्दे पर गांधी का किरदार निभाने वाले बेहतरीन कलाकार, जिसने अपने अभिनय से जीत लिया सबका दिल, देखें लिस्ट…

0
282
Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

Gandhi Jayanti 2022: आज रविवार को महात्मा गांधी के 153वें जन्मदिन के अवसर पर, हम यह मानते हैं कि गांधी के विचार अभी भी लोगों में जीवित हैं और सिनेमा भी इसे बढ़ावा देता आया है। हम सभी जानते हैं कि महात्मा गांधी का जीवन परिचय अक्सर कई फिल्मों के माध्यम से पर्दे पर लाया जाता रहा है। आज गांधी जयंती के विशेष अवसर पर हम उन एक्टर्स की सूची देने जा रहे हैं, जिन्होंने राष्ट्रपिता पर आधारित फिल्मों में कुछ यादगार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।

Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

Gandhi Jayanti 2022: ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में दिलीप प्रभावलकर

Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

2006 में राजू हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म में दिलीप प्रभावलकर ने एक मजाकिया अंदाज के साथ गांधी का रोल प्ले किया था। इस फिल्म ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में लीड रोल में संजय दत्त को मजेदार कॉमेडी के साथ दिखाया गया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे ईमानदारी, मानवतावाद और अहिंसा के गांधीवादी सिद्धांत द्वारा जीवन में किसी भी मुद्दे को हल किया जा सकता है। फिल्म में सबसे अच्छा पल तब रहता है जब गुंडे के रोल में संजय दत्त को गांधी हर जगह दिखाई देने लगते हैं। वह उन्हें केवल देखता ही नहीं बल्कि बातचीत भी करता है। फिल्म ने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं।

‘गांधी’ के रोल प्ले करने वाले बेन किंग्सले

Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

रिचर्ड एटनबरो ने परदे पर महात्मा गांधी के जीवन का ऐसा अभिनय लोगों के सामने लाया है जिसे देखकर आज भी हर कोई तारिफ करता रहा है। फिल्म ऑस्कर विजेता भी रही है और 1982 में रिलीज़ होने पर यह एक विश्व की सबसे सफल फिल्म भी रही। फिल्म ने गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत की यात्रा को दिखाया गया है। जहां वे अंग्रेजों के खिलाफ अहिंसक, असहयोगी स्वतंत्रता आंदोलन को चलाने वाले एक जन नेता बन गए। इस फिल्म में एक दिलचस्प बात यह है कि नसीरुद्दीन शाह ने भी इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन किंग्सले को यह भूमिका मिली और उन्होंने गांधी पर 28 से अधिक पुस्तकों को पढ़कर, अपने वजन को भारी मात्रा में कम किया।

‘हे राम’ में नसीरुद्दीन शाह

Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

आखिर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को साल 2000 में कमल हासन द्वारा बनाई गई फिल्म ‘हे राम’में काम करने का मौका मिल ही गया। ‘हे राम’ में उन्होंने गांधी की भूमिका निभाई। इस फिल्म में बापू के परपोते तुषार गांधी भी दिखाई दिए थे।

‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ में रजित कपूर

Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

1996 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में इस फिल्म को बनाया गया था। इस फिल्म में, रजित कपूर को गांधी के रोल में दक्षिण अफ्रीका में 21 साल गुजारते हुए दिखाया गया है। फातिमा मीर की किताब ‘द अप्रेंटिसशिप ऑफ ए महात्मा’ पर आधारित ‘द मेकिंग ऑफ द महात्मा’ ने रजित कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया था।

‘शोभायात्रा’ में चिराग वोहरा

Gandhi Jayanti 2022
Gandhi Jayanti 2022

‘शोभायात्रा’में चिराग वोहरा गांधी के रोल में जबरदस्त दिखाई दिए हैं। इस फिल्म में कुछ नागरिकों के तौर पर , सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, जवाहरलाल नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई और बाबू जेनु के रूप में ‘शोभायात्रा’ में शामिल होने के लिए उत्सुक दिखाया गया है। चिराग ने गांधी की भूमिका निभाई है और नाटक में उनका सबसे यादगार लाइन जो आज भी लोगों के मन में बसी हुई है। ‘शोभायात्रा’ फिल्म आज गांधी जयंती पर फिर एयरटेल थिएटर और डिश टीवी और डी2एच पर दिखाया जाने वाला है।

संबंधित खबरे:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here