Diwali Bollywood Flop Films: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का त्योहारों से गहरा नाता देखा गया है। सिनेमा की दुनिया में कामयाबी और कामयाबी ही सबकुछ है। अक्सर देखा जाता रहा है कि कई ब्लॉकबस्टर फिल्में त्योहारों पर रिलीज होकर खूब कमाईं कर जाती हैं। वहीं कई ऐसी भी फिल्में होती है जो बुरी तरह पिट भी जाती हैं। फिल्मों की दुनिया में हिट और फ्लॉप का खेल हमशा से जारी रहता है। एक फिल्म दर्शकों को पसंद आती है और एक दर्शक पसंद नहीं करते।
एक अभिनेता की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है और दूसरे की फ्लॉप। ईद हो रमजान हो या दीवाली कई ऐसी फिल्में है जो त्योहारों पर रिलीज तो हुईं लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो बीते सालों में दीवाली के दिन रिलीज हुई लेकिन फ्लोप होनें में इन फिल्मों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
Diwali Bollywood Flop Films: यहां देखें लिस्ट
जान-ए-मन
20 अक्टूबर 2006 में दीवाली से एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा बनाया गया था। इस फिल्म में सलमान खान-अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा नजर आए थे। ये फिल्म भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी और फ्लोप रही थी। ये फिल्म 45 करोड़ के करीब कमाई कर पाई थी। वहीं इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म डॉन रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने 150 करोड़ की कमाई थी।
सावरिया
9 नवंबर 2007 में दीवाली के दिन रिलीज हुई फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था। इस फिल्म से ही रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म बॉक्सऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि इसी दिन शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ भी रिलीज हुई थी। तब कहा जा रहा था कि ‘ओम शांति ओम’के आगे फिल्म टिक नहीं पाई थी और फ्लॉप रही।
ब्लू
16 अक्टूबर 2009 में दीवाली से एक दिन पहले रिलीज हुई बिग बजट एक्शन फिल्म को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और संजय दत्त नजर आए थे ये फिल्म साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी।
एक्शन रिप्ले
एक्शन रिप्ले साल 2010 नवंबर 5 को रिलीज हुई एक साइंस फिक्सन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, इस फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया था। ये फिल्म दीवाली के दिन ही रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।
मैं और मिसेज़ खन्ना
ये फिल्म 16 अक्टूबर 2009 मे दीवाली से एक दिन पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान ख़ान , करीना कपूर , सुहेल ख़ान जैसे बड़े एक्टर नजर आए थे। लेकिन ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
क्यों की…
क्योंकि 2005 में बनी फिल्म दीवाली से एक दिन बाद रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म केवल 6.8 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी।
संबंधित खबरें: