Dadasaheb Phalke Awards 2022: Ranveer Singh को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, जानिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की पूरी लिस्ट

0
618
Dadasaheb Phalke Awards 2022
Dadasaheb Phalke Awards 2022: Ranveer Singh को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

Dadasaheb Phalke Awards 2022: दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Dadasaheb Phalke Awards) 20 फरवरी को आयोजित किया गया था। अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज, सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह और विक्की कौशल की सरदार उधम को फिल्म समारोह में सम्मानित किया गया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को निर्देशक कबीर खान की 83 में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उन्होंने 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत पर कपिल देव की भूमिका निभाई हैं। वहीं कृति सेनन को मिमी में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Ranveer Singh Film 83 Box Office Collection
Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने ट्विटर पर इस अवार्ड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2022 में ’83’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। @Dpiff_official प्यार के लिए धन्यवाद।

बता दें कि इस फिल्म में रणवीर की पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। जो कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आई हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण विष्णु वर्धन इंदुरी और साजिद नाडियाडवाला ने किया है। निर्देशन की कमान कबीर खान ने संभाली है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया ने भी अहम किरदार निभाया है।

Dadasaheb Phalke Awards 2022: यहां देखें पूरी लिस्ट-

  • फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution To Film Industry): आशा पारेख
  • बेस्ट एक्टर अवॉर्ड- फिल्म ‘83’ के लिए रणवीर सिंह
  • बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड- फिल्म ‘मिमी’ के लिए कृति सनोन
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- कियारा आडवाणी
  • सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड- फिल्म ‘कागज’ के लिए सतीश कौशिक
  • सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड- लारा दत्ता को फिल्म ‘बेल बॉटम’ के लिए
  • नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड-आयुष शर्मा फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ के लिए
  • पीपल्स चॉइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड- अभिमन्यु दसानी
  • पीपल्स च्वाइस बेस्ट बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- राधिका मदनी
  • बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड: फिल्म ‘तड़प’ के लिए अहान शेट्टी
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल अवॉर्ड- विशाल मिश्रा
  • बेस्ट प्लेबैक सिंसिंगर फीमेल अवॉर्ड – कनिका कपूर
  • फिल्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड- पुष्पा: द राइज
  • क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट फिल्म अवॉर्ड- शेरशाह
Dadasaheb Phalke Awards 2022
Dadasaheb Phalke Awards 2022
  • बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड – केन घोष को फिल्म ‘स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक’ के लिए
  • बेस्ट सिनेमाटोग्राफर – जयकृष्ण गुम्मड़ी को फिल्म ‘हसीना दिलरुबा’ के लिए
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड- अनॉदर राउंड 
  • बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड- पॉली 
  • वेब सीरीज में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड – ‘द फैमिली मैन 2’ के लिए मनोज बाजपेयी
  • वेब सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड – ‘अरण्यक’ के लिए रवीना टंडन
  • एस्ट वेब सीरीज अवॉर्ड – कैंडी

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here