Cannes 2022: कांस में रेड कार्पेट पर टॉपलेस होकर पहुंची महिला, कहा- ‘हमारा शोषण करना बंद करो’

एक महिला द्वारा रेड कार्पेट पर कपड़े उतारने और देश में यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद यह कार्यक्रम सुर्खियों में आ गया।

0
95
Cannes 2022
Cannes 2022: कांस में रेड कार्पेट पर टॉपलेस होकर पहुंची महिला

Cannes 2022: कांस फेस्टिवल 2022 बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसी बीच यूक्रेन की एक महिला द्वारा रेड कार्पेट पर कपड़े उतारने और देश में यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद यह कार्यक्रम सुर्खियों में आ गया। टॅापलेस महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Cannes 2022
Cannes 2022

Cannes 2022: कांस फेस्टिवल में महिला ने उतारे कपड़े

दरअसल, हुआ यूं कि कार्यक्रम के दौरान एक महिला रेड कार्पेट पर भागकर आती है और जोर-जोर स चिल्लाने लगती है। इस महिला ने अपने शरीर पर संदेश लिखा था कि ‘हमारा रेप करना बंद करो।’ महिला ने नीचे खून को दर्शाने के लिए लाल रंग लगाया हुआ था। घटना के दौरान महिला के साथ धक्का-मुक्की करनी पड़ी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उसने अपने कपड़े उतार दिए और फोटोग्राफरों के सामने चिल्लाते हुए अपने घुटनों पर गिर गई। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार करने की कई रिपोर्टें हैं।

राष्ट्रपति विलादिमिर ज़ेलेंस्की ने भी कांस फिल्म महोत्सव 2022 के उद्घाटन समारोह में एक भावनात्मक संबोधन दिया था। इससे पहले विलादिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने बयान में कहा था कि, रूस की सेना महिलाओं और बच्चों का यौन शोषण कर रही है। आपको बता दें यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला ने टॉपलेस होकर यूक्रेन के मुद्दे पर प्रोटेस्ट किया है। इसी साल के मार्च महीने में कुछ महिला एक्टिविस्ट ने भी पुतिन के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था।

cannes

28 मई को होगा कांस का समापन

75 वां वार्षिक कान फिल्म महोत्सव 17 मई को शुरू हुआ और 28 मई को समाप्त होगा। यह महोत्सव दुनिया भर में मनोरंजन उद्योग से फिल्मों और पोस्टरों के प्रीमियर और स्क्रीनिंग का गवाह है। इस साल दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल के 75 वें संस्करण में समारोह की जूरी का हिस्सा हैं। इस बार कांस में मामे खान, एआर रहमान, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, आर माधवन और अन्य जैसे कलाकार थे।

यह भी पढ़ें:

Cannes 2022: कांस के दूसरे दिन इन अभिनेत्रियों ने लगाई रेड कार्पेट पर आग, लुक देख मदहोश हुए फैंस

Deepika Padukone Cannes 2022 Look: दीपिका का कान्स फिल्म फेस्टिवल का दूसरा लुक आया सामने, कई यूजर्स ने किया ट्रोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here