मणिपुर मामले पर पूरा देश आक्रोशित, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे कई Bollywood Celebs

Bollywood Celebs: आगबबूला हो रहे लोगों ने अब सोशल मीडिया पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठानी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी पीड़ित महिलाओं को न्‍याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

0
42
Bollywood Celebs Views on Manipur
Bollywood Celebs Views

Bollywood Celebs: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो जैसे ही बुधवार (19 जुलाई) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।पूरा देश सन्‍न रह गया।इस खौफनाक घटना के वीडियो और हैवानियत भरी घटना से लोग आक्रोशित हैं।

आगबबूला हो रहे लोगों ने अब सोशल मीडिया पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठानी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी पीड़ित महिलाओं को न्‍याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्‍या कहा?

Bollywood Celebs on Manipur : Akshay Kumar
Bollywood Celebs on Manipur : Akshay Kumar

Bollywood Celebs: अक्षय कुमार ने दुख जताया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर दुख जाहिर करते हुए और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए ट्विटर का सहारा लिया। लिखा, “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।’

Bollywood Celebs: रिचा चड्ढा ने दरिंदगी पर गुस्सा जताया

Bollywood Celebs: एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने भी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा जताया है। रिचा चड्ढा ने वीडियो को लेकर किए अपने पोस्ट में इसे “शर्मनाक! भयानक! अधर्म!” करार दिया।

रेणुका शहाणे ने हिंसा को कंट्रोल करने में सरकार की विफलता की ओर इशारा किया। सवाल किया कि क्या मणिपुर में अत्याचारों को रोकने वाला कोई नहीं है। उन्होंने लिखा, “क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं। क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो क्या ही छोड़ दें!”

उर्मिला मातोंडकर ने मणिपुर की घटना का कड़ा विरोध किया। “मणिपुर वीडियो और इस फैक्ट से शॉक्ड, शेकन और डरी हुई हूं कि यह मई में हुआ। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर ऊंचे घोड़ों पर बैठे हैं। मीडिया में जोकर उन्हें चाट रहे हैं, मशहूर हस्तियां जो चुप हैं। डियर भारतीय/इंडियनंस हम यहां कब पहुंचे?”

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here