Mahashivratri 2022: Kangana Ranaut समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

0
377
Mahashivratri 2022
Mahashivratri 2022: Kangana Ranaut समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी फैंस को महाशिवरात्री की शुभकामनांए

Mahashivratri 2022: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन मां पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था। आज के दिन ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन खास होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। आइए एक नजर बॉलीवुड के उन सितारों पर जिन्होंने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

Mahashivratri 2022
Mahashivratri 2022

Mahashivratri पर बॅालीवुड सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

हेमा मालिनी

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करके महाशिव रात्रि की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर शेयर कर लिखा- “आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, ये वार्षिक उत्सव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने वाले सभी भक्तों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जिनमें से कुछ निर्जल उपवास भी करते हैं। जोकि अगले दिन केवल शुभ समय पर तोड़ा जाता है”।

कंगना रनौत

24286972 cdd9 4003 9ef6 1c758ec5d04d

कंगना रनौत ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

मौनी रॉय

https://www.instagram.com/p/CajEn_ptiZB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e7befcda-fdab-4a13-8629-22cbf6a33399

मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में मौनी ने लिखा, आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

रुबीना दिलैक

https://www.instagram.com/reel/Cai-GnfpI5O/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3438168b-f73e-4730-b31e-7c604f0bf461

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

https://www.instagram.com/p/CajGpMfIIAj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=422d67b0-7223-4e86-9b04-6f0419475c77

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ ओम नम शिवाय! शुभ महाशिवरात्रि। भगवान शिव की दिव्य ऊर्जा हमेशा आपके जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए बनी रहे”।

शिल्पा शेट्टी

https://www.instagram.com/p/CajC-YLjZvc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=46af6df2-3736-4cab-b0c6-d096e261713f

शिल्पा शेट्टी ने भगवान शिव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “महा शिवरात्रि के ढेर सारी शुभकामनाएं आप सभी को 🙏 शिव जी आपके परिवार पर अपनी कृपा बनायें रखे, और उनके आशीर्वाद से आप सब के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे।”

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here