Athiya Shetty- KL Rahul की शादी हुई कंफर्म, T-20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे सात फेरे!

कपल T-20 वर्ल्ड कप के बाद महाराष्ट्र में शादी करेंगे। केएल राहुल अगले साल 2023 में जनवरी के महीने में एक दूसरे संग शादी रचाएंगे।

0
235
Athiya Shetty
Athiya Shetty- KL Rahul की शादी हुई कंफर्म

बॅालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब अथिया और केएल राहुल की शादी के लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र ने बताया कि केएल राहुल अपनी गर्लफ्रेंड अथिया से साल 2023 जनवरी में शादी करेंगे। बता दें कि क्रिकेट और बॉलीवुड का संगम नया नहीं है। इससे पहले भी कई क्रिकेटर और एक्ट्रेस शादी कर चुके हैं। जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शामिल हैं।

Athiya Shetty
Athiya Shetty-KL Rahul

Athiya Shetty- KL Rahul की शादी हुई पक्की

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि कपल T-20 वर्ल्ड कप के बाद महाराष्ट्र में शादी करेंगे। केएल राहुल अगले साल 2023 में जनवरी के महीने में एक दूसरे संग शादी रचाएंगे। कपल 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके पहले खबर फैली थी कि राहुल-अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले जहान में होगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की मीडिया रिपोर्टों ने ध्यान आकर्षित किया हो। कुछ महीने पहले भी खबर फैली थी कि अथिया और राहुल सर्दी में शादी करने की योजना बना रहे हैं।

Happy Birthday Athiya Shetty
Happy Birthday Athiya Shetty

केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों कुछ दिन पहले जर्मनी से मुंबई लौटे हैं। क्रिकेटर अपनी सर्जरी के लिए गए थे। आथिया और राहुल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए कई बार प्यार का इजहार कर चुके हैं। Team India के स्टार बल्लेबाज KL Rahul और बॉलीबुड एक्ट्रेस Athiya Shetty ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। अथिया अपने भाई की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में केएल राहुल के साथ पहुंची थी।

यह भी पढ़ें:

Athiya Shetty ने KL Rahul के साथ शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कही ये बात

बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबाग के राजा के दरबार पहुंची Rashmika Mandanna, वीडियो हुआ Viral

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here