शादी के 18 साल बाद पेरेंट्स बने अपूर्व और शिल्पा, दिया नन्ही परी को जन्म

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि इस तरह ये बर्थडे मेरी लाइफ का सबसे स्पेशल बर्थडे बन गया।

0
167
Apurva Agnihotri: शादी के 18 साल बाद पिता बने अपूर्व अग्निहोत्री, पत्नी शिल्पा ने दिया नन्ही परी को जन्म
Apurva Agnihotri: शादी के 18 साल बाद पिता बने अपूर्व अग्निहोत्री, पत्नी शिल्पा ने दिया नन्ही परी को जन्म

Apurva Agnihotri: टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बारे में खुद कपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। कपल ने वीडियो में अपनी बेटी की पहली झलक भी फैन्स को दिखाई है। ये गुड न्यूज़ एक्टर को उनके बर्थडे पर मिला है। उनके लिए ये सबसे बेहतर गिफ्ट है।

Apurva Agnihotri: 50 साल की उम्र में बने पिता

Apurva Agnihotri: शादी के 18 साल बाद पिता बने अपूर्व अग्निहोत्री, पत्नी शिल्पा ने दिया नन्ही परी को जन्म
Apurva Agnihotri:

टीवी जगत के मशहूर एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री आखिरकार पिता बन गए हैं। 50 साल के अपूर्व और शिल्पा की शादी को 18 साल बीत चुके हैं। दोनों को शादी के 18 साल बाद ये गुड न्यूज मिली है। सोशल मीडिया पर अपूर्व ने वाइफ शिल्पा संग एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी लिटिल प्रिसेंस की झलक दिखाई है। बेटी के आने के बाद शिल्पा और अपूर्व की लाइफ की खुशियां दोगुनी हो चुकी हैं। उनके चेहरे पर इसकी खुशी साफ देखी जा सकती है।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि इस तरह ये बर्थडे मेरी लाइफ का सबसे स्पेशल बर्थडे बन गया। भगवान ने सबसे खास, अद्भुत, अकल्पनीय और मैजिकल गिफ्ट के साथ हमें आर्शीवाद दिया है। इसके बाद उन्होंने अपनी नन्ही परी से फैन्स का परिचय भी करवाया है। एक्टर ने सभी से बेटी को आर्शीवाद देने के लिए विनती की है। अपूर्व और शिल्पा की इस खुशी में सभी शामिल होते दिख रहे हैं और उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा अपनी बेटी ईशानी को अपनी गोद में उठाए हुए हैं और अपूर्व अपनी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि कपल ने अपनी बेटी का नाम ईशानी कानू अग्निहोत्री रखा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here