प्रतियोगिता तीनों खानों के बीच ही सीमित नहीं है। अक्षय कुमार भी इस प्रतियोगता में शामिल रहते हैं और कड़ी टक्कर देते हैं। और नंबर वन भी साबित होते हैं। अक्षय कुमार हमेशा इंडस्ट्री में भूचाल लाने को तैयार रहते हैं। किरदार चाहे कोई भी हो बखूबी निभाते हैं और फैंस का दिल जीत लेते हैं। और तो और बॉलीवुड के दिग्गज खिलाड़ी अक्षय कुमार साल में सबसे ज्यादा फिल्में देने वाले एक मात्र एक्टर हैं। पिछले साल यानी 2017 में भी अक्षय कुमार ने 3 सुपरहिट फिल्में दीं थी। जो की ‘टॉयलेटः एक प्रेम कथा’, ‘जॉली एलएलबी 2’ और ‘नाम‌ शबाना’ थीं।  अब अक्षय ने साल 2018 में भी धूम मचाने और फैंस का दिल जीतने की भी तैयारी कर ली है।इस साल उनकी 5 फिल्में रिलीज होंगी। ‌इन फिल्मों ने अभी से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। जानें इस साल अक्षय कौन-कौन से  धमाके करने जा रहे हैं….

PAD MANजनवरी 26, 2018पैडमैन

कुछ दिन पहले ही पैडमैन का ट्रेलर रिलीज हुआ है और दो गाने भी जारी हुए हैं। दर्शकों को उनका ट्रेलर काफी पसंद आया है। यह फिल्मर 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी। ये फिल्म महिलाओं की मासिक समस्याओं और सेनिटरी पैड्स से जुड़ी है। यह फिल्म ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन में बन रही है।

अप्रैल 27, 20182.0

2.0 2इंडस्ट्री में 25 साल बीता चुके अक्षय कुमार ने अपने करियर में कभी कोई साउथ की फिल्म नहीं की है। इस बार अक्षय रजनीकांत स्टारर साउथ फिल्म रोबोट 2 में डेब्यू करने जा रहे हैं। 400 करोड़ के भारी बजट से बनी इस फिल्म में वो पहली बार नेगेटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं। बता दें कि यह साल 2012 में आई फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वेल है।

अगस्त 15, 2018गोल्ड

feature image newफरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर तले गोल्ड फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। अक्षय कुमार इस फिल्म में बलबीर सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1948 में लंदन में 14वें ओलिम्पिक खेलों में भारत के पहले ओलिम्पिक पदक जीतने के बारे में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय, अमित साध, कुनाल कपूर और सनी कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 मार्च (होली) 2019केसरी

साल 2019 में अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी लेकर आएंगे। यह फिल्म सारागढ़ी के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे है। वहीं करण जौहर फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीती चोपड़ा नजर आने वाली हैं।

अक्टूबर (दिवाली) 2019हाउसफुल 4

MOGULहोली के बाद दिवाली पर अक्षय कुमार दर्शकों को हंसाएंगे। वो एक बार फिर से हाउसफुल की फ्रैंचाइज़ी में नज़र आने वाले हैं। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम और संजय दत्त भी नजर आ सकते हैं।

2019- मुग़ल

यह फिल्म गुलशन की जीवनी पर आधारित है। जो टी-सीरीज संगीत लेबल के संस्थापक थे और एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता थे। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर कर रहे हैं और भूषण कुमार निर्माता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here