कभी-कभी समाज में ऐसी-ऐसी भयानक घटनाएं घटित होती है कि रूह ही कांप जाए। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के पलवल में घटी है। यहां एक ही रात में 6 लोगों की बड़ी ही बेदर्दी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी सी फैल गई है। लोग डर के मारे बाहर नहीं निकल रहे हैं। पलवल में आज सुबह करीब 2 से 4 बजे के बीच ये हत्याएं हुईं हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। आरोपी के साइको किलर होने का शक जताया जा रहा है। इस वारदात के बाद पलवल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साइको से पूछताछ की जा रही है।

खबरों के मुताबिक मंगलवार की सुबह छह लोगों का शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। एक साइको किलर ने लोहे की रॉड से लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम नरेश धनकड़ है और वह सेना में लेफ्टीनेंट रह चुका है। वर्तमान में आरोपी हरियाणा के कृषि विभाग के लिए काम करता है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह खुद भी घायल अवस्था में था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे फरीदाबाद के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस को अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि हत्याओं का मकसद क्या है। शुरूआती जांच में यही पता लग रहा है कि हत्यारा दिमागी रूप से पागल है। बता दें कि किलर ने ये 6 हत्याएं अलग-अलग जगहों पर एक ही तरीके से की है। सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, किलर को फौज से भी उसके पागलपन के कारण निकाला गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here