Aishwarya Rai Bachchan: कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 का 16 मई से शुरु हो गया है। यह कार्यक्रम 27 मई तक चलने वाला है. इस बार भी देशभर के सितारे इस फेस्टिवल में शिरकत करने वाले हैं। अब तक इस फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेरती हुई आई हैं। हाल ही में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी अपना ग्लैमरस अवतार दिखाया। कांस में उनके लुक ने सभी को हैरान कर दिया है।

Aishwarya Rai Bachchan: कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने बिखेरा जलबा
Aishwarya Rai Bachchan: कांन फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला रेड कार्पेट लुक में गजब ढा रही थीं। ऐश्वर्या प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के 76वें संस्करण के दौरान इंडियाना जोन्स और डायल ऑफ डेस्टिनी की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं। ऐश्वर्या ने एक हुड वाले गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। जिसमें उन्होंने अपनी लुक से सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान उन्मादी प्रशंसकों, पपराज़ी और दर्शकों की भीड़ भी शामिल थी। ऐश्वर्या ने एक बार फिर नेटिज़न्स को अपने शानदार पहनावे के बारे में बात करने के लिए मजबूर कर दिया।

Aishwarya Rai Bachchan: कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने एलिगेंट लॉन्ग ट्रेल वाली बड़ी सी हुडी पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक गाउन पहना था। उनका ये कैनोपी लुक काफी अच्छा लग रहा था। ब्लैक और सिल्वर गाउन के साथ उन्होंने बोल्ड रेड लिप्सिट्क लगाई थी। इस इवेंट में उनके फैंस को उनका ब्लैक और सिल्वर लुक फैंस को बहुत पसंद आया। जानकारी के मुताबिक उनका यह गाउन सोफी कॉउचर द्वारा डिजाइन किया गया है।

ऐश्वर्या के इस खूबसूरत आउटफिट को एल्यूमीनियम पैलेटलेट्स और क्रिस्टल के साथ बनाया है। इस गाउन में बड़ा सा हुड और एक लंबी ट्रेन अटैच है। इस गाउन को ऑवरसाइज्ड बो के साथ पूरा किया गया है जो कमर के हिस्से की तरह अटैच है। उन्होंने अपने ऐयरस्टाइल पर ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया है।
संबंधित खबरें…