Uttarakhand Election Result live Updates : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47 पर, कांग्रेस को 19 सीटों और अन्य को 4 सीटों पर जीत मिली है।
- पुष्कर सिंंह धामी ( खटीमा) – हार
- हरीश रावत (लालकुंआ) – हार
- मदन कौशिक (हरिद्वार) – जीत
- सुबोध उनियाल (नरेंद्रनगर)- जीत
- शैलेंद्र मोहन सिंघल (जसपुर) – हार
- श्रीनगर से कांग्रेश प्रदेश गणेश गोदियाल अध्यक्ष 1,274 वोट से आगे और धन सिंह पीछे, यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 1,700 वोटो से आगे, चौबताखाल से सतपाल महाराज 1205 वोट से आगे, ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 2700 वोट से आगे, पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 500 वोट से आगे, लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 1200 सो वोट से आगे और अनुकुर्ति गुसाईं पीछे।
- उत्तराखंड और पंजाब के चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हम ज्यादातर सीटों पर जीत रहे हैं और करीबी मुकाबले में हम पीछे चल रहे हैं। एक घंटे में उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए ये बढ़त बहुमत में तब्दील हो जाएगी और पंजाब में भी कांग्रेस को बहुमत मिलेगा।
Uttarakhand Election Result live Updates: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना हुई शुरू

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। गौरतलब है कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को हुआ था। जिसका परिणाम आज आएगा।
Uttarakhand Election Result live Updates: पूर्व CM Harish Rawat ने कांग्रेस की जीत का किया दावा, बोले- मुझे राज्य की जनता पर है भरोसा

मतगणना से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत का भरोसा है। अगले 2-3 घंटों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मुझे राज्य की जनता पर भरोसा है। मेरा मानना है कि कांग्रेस को 48 के करीब सीटें मिलेंगी।
Uttarakhand Poll Results 2022 Live : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से होगी शुरू
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी। गौरतलब है कि राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को हुआ था। जिसका परिणाम आज आएगा।
ABP-C Voter Uttarakhand Exit Poll Results 2022
रविवार को जारी किए गए एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल रिजल्ट्स 2022 के अनुसार, उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी को 26 से 32 सीट। कांग्रेस को 32 से 38 सीट। AAP को 0-2 सीट मिल सकती हैं।

India Today Axis Uttarakhand Exit Poll Results 2022
इंडिया टुडे एक्सिस Exit Poll के मुताबिक राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तराखंड में बीजेपी को सबसे ज्यादा 36-46, फिर कांग्रेस को 20-30, BSP को 2-4 और अन्य को 2-5 सीटें मिली सकती हैं। इस एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी कर रही है।
Times Now-Navbharat Uttarakhand Exit Poll Results 2022
Times Now-Navbharat ने भी 5 राज्यों का Exit Poll Results 2022 जारी किया था। उसके मुताबिक उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव 2022 में सत्तारूढ़ भाजपा 37 सीटें जीतकर सत्ता में बनी रह सकती है। कुल 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 31 और आम आदमी पार्टी को 1 और अन्य को 1 सीटें मिल सकती हैं।
News 24 Today Chanakya Uttarakhand Exit Poll Results 2022
न्यूज 24 टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी को 43 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ संतोष 24 करना पड़ेगा। जबकि अन्य 3 सीटें जीतेगी। इस एग्जिट पोल को देखने के बाद कहा जा सकता कि बीजेपी की एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बन रही है।
यह भी पढ़ें:
Uttarakhand Poll Results 2022 Live । Punjab Election Result 2022 Live Updates । Goa Election Result 2022 Live Updates ।