UP Election 2022: Sanjay Raut ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा-इस्तीफों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा

0
356
Maharastra Politics
Maharastra Politics

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी खेमे में भगदड़ मच गई है। एक के बाद एक कई विधायकों और मंत्रियों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पर तंज कसा है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायकों के इस्तीफे पर संजय राउत ने कहा कि इस्तीफों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा, ये तो शुरुआत है। मेरी जानकारी है कि 10 मंत्री और इस्तीफा दे सकते हैं। जब अपने प्रमुख मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं तो समझ लीजिए कि ​हवा किस दिशा में बह रही है।

बता दें कि संजय राउत ने पहले भी बीजेपी को चेताया था। उन्होंने कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव में आने वाले बदलाव का आकलन करने के अपने कौशल के लिए जाने जाते हैं। इसलिए भाजपा को सावधान रहना चाहिए।

UP Election 2022: Swami Prasad Maurya बोले- बीजेपी ने प्रेदश की जनता को गुमराह किया

UP Assembly Election 2022: हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा देकर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है।

Sanjay Raut
Sanjay Raut

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाने वाले धर्म सिंह सैनी ने भी बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ। इसे देखते हुए हम पिछड़े, ​दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Swami Prasad Maurya, UP Election 2022
Swami Prasad Maurya समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

UP Election 2022: बीजेपी से इस्तीफा देने वाले नेता सपा में शामिल हुए

बता दें कि भाजपा छोड़ने के बाद आज स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनके सपा में शामिल होने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here