Punjab Election Result 2022: पंजाब में AAP की सुनामी में बह गए अकाली दल, कांग्रेस और बीजेपी, भगवंत मान के सिर सजेगा CM का ताज

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। भदौड़ सीट पर आप उम्मीदवार लाभ सिंह ने और श्री चमकौर साहिब सीट पर आप प्रत्याशी डॉक्टर चरणजीत सिंह ने जीत दर्ज की।

0
727
Bhagwant Mann
Bhagwant Mann

Punjab Election Result 2022: अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बंपर जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के नवीनतम आकड़े के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी 92 सीट जीत चुकी है। बता दें कि पंजाब में 117 विधानसभा सीट है। जहां किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए (59 सीट) बहुमत के आकड़े पार करना होता है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी को बहुमत से कई अधिक सीटें मिली है।

बता दें कि आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से 58,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। चुनावी जीत के बाद अपने पहले भाषण में मान ने पंजाब के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य को विकास की पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करेगी।

image 13
unjab Election Result 2022

अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो 42 फीसदी मत के साथ आप सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। वहीं कांग्रेस को 23 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। बीजेपी को 6.60 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। बीएसपी को 1.77 फीसदी, सीपीआई-एम 0.5 फीसदी,सीपीआई एम को 0.6 फीसदी वोट मिली है। बता दें कि राज्य में नोटा के भी 0.71 फीसदी मत है।

Punjab Election Result 2022: इन दिग्गजों की हुई हार

download 33 1
Punjab Election Result 2022

चरणजीत सिंह चन्नी दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से हारे चुनाव

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। भदौड़ सीट पर आप उम्मीदवार लाभ सिंह ने और श्री चमकौर साहिब सीट पर आप प्रत्याशी डॉक्टर चरणजीत सिंह ने जीत दर्ज की। बता दें कि मुख्यमंत्री चन्नी इकलौते ऐसे प्रत्याशी थे जो दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े हैं।

image 12
Punjab Election Result 2022

पटियाला में अमरिंदर को मिली करारी शिकस्त

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हार गए हैं। अमरिंदर सिंह को आम आदमी पार्टी के अजीत पाल सिंह कोहली ने हराया है।

जलालाबाद से सुखबीर बादल भी हारे चुनाव

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को जलालाबाद सीट से हार का सामना करना पड़ा। सुखबीर को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप कंबोज ने हराया है।

सिद्धू को मिली शिकस्त

दिग्गज कांग्रेस नेता व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को इस बार कड़ी हार का सामना करना पड़ा है। सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ा और यहां से मौजूदा विधायक थे। मगर अपनी ही क्षेत्र से दूरी बनाना उन्हें भारी पड़ गया।

प्रकाश सिंह बादल लंबी से पहली बार हारे चुनाव

बता दें कि लंबी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को हार का सामना करना पड़ा है।


Punjab Election Result 2022: कहां से कौन जीते


मुक्तसर : जगदीप सिंह काका बरार -AAP

कोटकापुरा : कुलतार सिंह संधवानी -AAP
क़दियन : प्रताप सिंह बाजवा -कांग्रेस
बटाला : अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) -AAP
राजपुरा : नीना मित्तल -AAP
जंडियाला : हरभजन सिंह -AAP

सुल्तानपुर लोधी : निर्दलीय राणा इंदर प्रताप सिंह -निर्दलीय
सरदुलगढ़ : गुरप्रीत सिंह बनावली -AAP
मोगा : डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा -AAP
फाजिल्का : नरिंदर पाल सिंह सावन -AAP
अजनाला : कुलदीप सिंह धालीवाल -AAP

भदौरी : लाभ सिंह उगोके AAP
पठानकोट -बीजेपी अश्विनी कुमार शर्मा -बीजेपी
मलेरकोटला :मोहम्मद जमील उर रहमान -AAP
आदमपुर – सुखविंदर सिंह कोटली -कांग्रेस
अमृतसर पश्चिम : डॉ. जसबीर सिंह संधू -AAP
फतेहगढ़ चुरियन – तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा -कांग्रेस

तलवंडी साबो : प्रो. बलजिंदर कौर-AAP
आत्म नगर : कुलवंत सिंह सिद्धू -AAP
घनौर : गुरलाल घनौर -AAP
श्री हरगोबिंदपुर :अमरपाल सिंह -AAP
गुरु हर सहाय : फौजा सिंह -AAP
बलुआना : अमनदीप सिंह मुसाफिर -AAP
बठिंडा अर्बन : जगरूप सिंह गिल -AAP

अटारी : जसविंदर सिंह -AAP
अमृतसर दक्षिण : इंदरबीर सिंह निज्जर -AAP
बलाचौर : संतोष कुमारी कटारिया -AAP
नकोदरी : इंद्रजीत कौर मान -AAP
जालंधर पश्चिम : शीतल अंगुरल -AAP
जालंधर कैंट -परगट सिंह पोवार -कांग्रेस
डेरा बस्सी : कुलजीत सिंह रंधावा -AAP

सनौर : हरमीत सिंह पठानमजरा -AAP
मनसा : विजय सिंगला -AAP
भोलाथ : सुखपाल सिंह खैरा -कांग्रेस
खन्ना : तरुणप्रीत सिंह सोंडी -AAP
खरड़ : अनमोल गगन मान -AAP
शाहकोटी – हरदेव सिंह लद्दी -कांग्रेस

होशियारपुर : ब्रैम शंकर (जिम्पा) -AAP
गढ़शंकर : जय कृष्ण – AAP
नवान शहरी: नछतर पाल -बीएसपी
रूपनगर : दिनेश कुमार चड्ढा AAP
एस.ए.एस.नगर : कुलवंत सिंह -AAP
लुधियाना दक्षिण : राजिंदर पाल कौर -AAP

साहनेवाल : हरदीप सिंह मुंडियां -AAP
संगरूर : नरिंदर कौर भाराज -AAP
जालंधर सेंट्रल : रमन अरोड़ा -AAP
रायकोट : हकम सिंह Hold-AAP
जगराओं : सर्वजीत कौर मनुके -AAP

फरीदकोट : गुरदित सिंह सेखों -AAP
फिरोजपुर शहर : रणबीर सिंह -AAP
जलालाबाद : जगदीप कम्बोज -AAP
जैतु : अमोलक सिंह Hold-AAP
चमकौर साहिब : चरणजीत सिंह -AAP

लांबी : गुरमीत सिंह खुदियान -AAP
अमलोह : गुरिंदर सिंह -AAP
कपूरथला : राणा गुरजीत सिंह -कांग्रेस
मलौत : डॉ. बलजीत कौरी -AAP
फिरोजपुर ग्रामीण : रजनीश कुमार दहिया -AAP
अबोहर: संदीप जाखड़ -कांग्रेस

सुनामी : अमन अरोड़ा -AAP
फगवाड़ा : बलविंदर सिंह धालीवाल -कांग्रेस
दीना नगर – अरुणा चौधरी -कांग्रेस
बठिंडा ग्रामीण : अमित रतन -AAP
मौर : सुखवीर सिंह मैसेरखाना-AAP

उर्मारी : जसवीर सिंह राजा गिल -AAP
डेरा बाबा नानक: सुखजिंदर सिंह रंधावा -कांग्रेस
धुरी :भगवंत मान -AAP
मजीठा : गनीवे कौर मजीठिया -अकाली दल
भाग पुराण : अमृतपाल सिंह सुखानंद -AAP

भुचो मंडी : जगसीर सिंह -AAP
नाभा : गुरदेव सिंह देव मान -AAP
समाना : चेतन सिंह जौरामाजरा -AAP
खेम करण : सरवन सिंह धुन -AAP
अमृतसर उत्तर : कुंवर विजय प्रताप सिंह -AAP

शाम चौरासी : डॉ. रवजोत सिंह -AAP
करतारपुर : बलकार सिंह -AAP
अमृतसर पूर्व : जीवन ज्योत कौर -AAP
चब्बेवाल : डॉ राज कुमार -कांग्रेस
लुधियाना उत्तर : मदन लाल बग्गा -AAP
बंगा – सुखविंदर कुमार Hold-अकाली दल

गिद्दरबहा – अमरिंदर सिंह राजा वारिंग -कांग्रेस
आनंदपुर साहिब :AAP हरजोत सिंह बैंस -AAP
लुधियाना पश्चिम : गुरप्रीत बस्सी गोगी -AAP
ज़ीरा : नरेश कटारिया -AAP
फतेहगढ़ साहिब : लखबीर सिंह राय -AAP
भोआ : लाल चंद -AAP

माशूक : जीवन सिंह सांगोवाल -AAP
पटियाला ग्रामीण : बलबीर सिंह -AAP
महल कलानी : कुलवंत सिंह पंडोरी -AAP
पट्टी : लालजीत सिंह भुल्लारी -AAP

फिल्लौरी -विक्रमजीत सिंह चौधरी -कांग्रेस
खडूर साहिब :मनजिंदर सिंह लालपुरा -AAP
मुकेरियां – जंगी लाल महाजन -बीजेपी
तरनतारन : डॉ कश्मीर सिंह सोहाली -AAP
रामपुरा फुली : बलकार सिंह सिद्धू -AAP

दसुया : करमबीर सिंह -AAP
निहाल सिंह वाला : मनजीत सिंह बिलासपुर -AAP
लुधियाना पूर्व : दलजीत सिंह ग्रेवाल -AAP
समराला : जगतार सिंह -AAP
शुतराणा : कुलवंत सिंह बाजीगर -AAP

लहरा : बरिंदर कुमार गोयल -AAP
पटियाला : अजीत पाल सिंह कोहली -AAP
धरमकोट : देविंदरजीत सिंह -AAP
दखा -मनप्रीत सिंह अयाली -अकाली दल
बस्सी पठान : रूपिंदर सिंह -AAP
जालंधर उत्तर – अवतार सिंह जूनियर -कांग्रेस
अमृतसर सेंट्रल : अजय गुप्ता -AAP

दिर्बा : हरपाल सिंह चीमा- AAP
पायल : मनविंदर सिंह गियासपुरा -AAP
गुरदासपुर : बरिंदरमीत सिंह पहरा -कांग्रेस
अमरगढ़ : प्रो. जसवंत सिंह गज्जन मजरा -AAP

बरनाला : गुरमीत सिंह मीट हेयर -AAP
बुढलाडा : बुद्ध राम-AAP
सुजानपुर : नरेश पुरी -कांग्रेस
बाबा बकला : दलबीर सिंह तोंग -AAP
लुधियाना सेंट्रल :अशोक पाराशर (पप्पी) -AAP
राजा सांसी : सुखबिंदर सिंह सरकारिया -कांग्रेस

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here