PM Modi ने पठानकोठ में रैली को संबोधित करते हुए Congress और AAP पर बोला हमला, कहा-दोनों पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं

0
569
PM Modi
PM Modi

PM Modi: पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है, फिलहाल सियासी गलियारे में काफी हलचल नजर आ रही है। तमाम पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थामी है। पंजाब चुनाव में बीजेपी को मजबूती दिलाने के लिए पंजाब में पीएम मोदी की तीन रैली हैं। रविवार 14 फरवरी को PM Modi ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली रैली की थी। आज दूसरी रैली पंजाब के पठानकोट में हो रही है। आज 16 फरवरी बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के पठानकोट में पहुंच गए हैं। उन्‍होंने नवां पंजाब के नारे के संकल्‍प के साथ अपना भाषण शुरू किया।

PM Modi ने संत रविदास की जयंती पर लोगों को दी शुभकामनाएं

संबोधन में PM Modi ने कहा कि मैं पठानकोट की इस पवित्र धरती से मुक्तेश्वर महादेव मंदिर और अमृतसर के दुर्गयांना मंदिर को प्रणाम करता हूं। ये धरती हरमंदिर साहिब और करतारपुर साहिब की भी धरती है। इस पवित्र धरती से मैं सभी गुरुओं को नमन करता हूं। आगे अपने संबोधन में पीएम ने संत रविदास जी की जयंती का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आप सभी को और बनारस गए सभी श्रद्धालुओं को संत रविदास जयंती की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।भाजपा सरकार भी संत रविदास जी के शब्दों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ती है सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर चल रही है।इसलिए हमारे लिए गरीब का कल्याण सबसे ऊपर है।

पीएम ने लोगों के सामने संत रविदास जी का एक दोहा भी पेश किया और कहा कि‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न।’ दोहे का अर्थ समझाते हुए कहा कि मतलब मैं एक ऐसा राजा चाहता हूं, जिसके राज में सभी को अन्न मिले, हर कोई एक समान होकर रहे, जब ऐसा होगा तो स्वाभाविक रूप से रविदास जी प्रसन्न होंगे ही।

PM Modi
PM Modi

भारत ने मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया

PM Modi ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों में आज कोरोना की वजह से गरीब को हर तरह की दिक्कतें आ रही हैं, खाने-पीने की समस्या हो रही है। लेकिन इसी संकट काल में भारत, करोड़ों देशवासियों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करा रहा है। पंजाब के भी लाखों गरीबों को दो साल से मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है। वहीं करीब 95% से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है और दूसरा डोज लगने की दिशा में तेज गति से काम हो रहा है। वैक्सीन से देश वासियों को कोरोना से लड़ने के लिए बहुत बड़ा सुरक्षा कवच मिला है।

मैं एक समय पर पठानकोट टू-व्हीलर पर बैठकर आता था

अपने संबोधन में PM Modi ने पठानकोट कई परिवारों को अभिनंदन किया। पीएम ने कहा कि मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कई बार पठानकोट टू-व्हीलर से आता था और कभी ट्रेन से भी पठानकोट का सफर किया है। जब भी कभी जम्मू से दिल्ली आता था, तो पठानकोट के कई परिवार मेरे लिए खाना लेकर आते थे। ऐसा महत्वपूर्ण समय मैंने आप लोगों के बीच बिताया है। जो मेरे लिए सौभाग्यशाली है।

विकास का सिलसिला भाजपा से शुरू होता है

PM Modi ने अपने भाषण नें भाजपा सरकार पर जनता का कितना भरोसा है इसका जिक्र करते हुए कहा कि जनता जब भाजपा को मौका देती है, फिर न जनता हमारा साथ छोड़ती है, न हम जनता की सेवा का काम छोड़ते हैं। विकास का जो सिलसिला भाजपा की सरकार में शुरु होता है, फिर जनता भी ऐसा साथ देती है कि विकास का काम रुकता नहीं है। जहां एक बार भाजपा के पैर जम जाते हैं, वहाँ दिल्ली में बैठकर रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले परिवार की छुट्टी हो जाती है। मतलब, जहां विकास आया, वहाँ वंशवाद का हुआ सफाया! जहां शांति और सुरक्षा आई, वहाँ तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की विदाई! यही विदाई इस बार पंजाब में भी देनी है।

पाठनकोट की जनता से पीएम ने 5 साल सेवा करने का मौका मांगा

PM Modi ने कहा कि आज मैं आपसे मांगने आया हूं कि मुझे पांच साल आपकी सेवा करने का मौका दीजिए, मैं आपको भरोसा देता हूं पंजाब में किसानी, व्यापार, इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा। पहले हम पंजाब में एक छोटे दल के रूप में सरकार के साथ एक किनारे में साथ-साथ चला करते थे। लेकिन पंजाब की शांति और एकता के लिए और पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमने हमारी पार्टी का नुकसान करके पंजाब का भला करने का प्राथमिकता दी थी।

प्रधानमंत्री ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पठानकोट में संबोधन के दौरान जनता से सवाल करते हुए कहा कि मै आप सभी से कहता हूं इन्होंने सेना के शौर्य पर सवाल उठाए या नहीं उठाए? इन्होंने शहीदों की शहादत पर कीचड़ उछाला या नहीं उछाला? और पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांग रहे हैं। कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कृत्य नहीं किए, इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था तब देश उस संवेदनशील मौके पर एकजुट था। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता क्या कर रहे थे? या आप सभी ने देखा ही।

PM Modi ने कहा कि पठानकोट की ये धरती वीरों की धरती है। यहां घर-घर से नौजवान देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर सेवा दे रहे हैं। इसी धरती से गुरुओं ने सिख धर्म को भी विस्तार दिया। लेकिन सरकार अगर संस्कारों के खिलाफ चलने वालों की हो तो वो विरासत और पहचान, दोनों को मिटाने के लिए लग जाती है। पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग अपनी पाप-लीला को बंद नहीं कर पाए। वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांग रहे हैं। मैं वीर जवानों और पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर कांग्रेस के मुंह पर ताला लगा दिया है।

पंजाब में शांति के लिए भाजपा को दें वोट

PM Modi ने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाजपा को, एनडीए को वोट देना है। पंजाब में शांति और अमन के लिए भाजपा को वोट देना। साथ ही पंजाब के विकास के लिए भाजपा को वोट देना । हम पंजाब को पंजाबियत की नज़र से देखते हैं, हमारे विरोधी पंजाब को सियासत के चश्मे से देखते हैं। इसलिए, हमें करतारपुर साहिब कॉरिडॉर के विकास का सौभाग्य मिला। सीमावर्ती गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा, स्किल डेवलपमेंट के लिए काम होगा, टूरिज्म डेवलप किया जाएगा। इस बजट में हमने बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसका बहुत बड़ा लाभ मेरे पंजाब के सीमावर्ती गांवों को मिलने वाला है।

कांग्रेस के लोगों ने पाप किया है, भावनाओं को कुचला है

हमने बजट में प्रावधान किया है कि सीमावर्ती गांवों में वाइब्रेंट विलेज योजना लागू की जाएगी। हम तो एक समर्पित लोग हैं, हमें विरासत पर भी गर्व है, विकास की जिम्मेदारी भी हमारे सामने है। हम गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी आस्था से सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाते हैं। भारत की इस विरासत को पूरी दुनिया में पहचान कराते हैं। बांग्लादेश की लड़ाई में 90,000 पाकिस्तान के सैनिकों ने हिंदुस्तान की सेना के सामने घुटने टेक दिए, तब दिल्ली में बैठी सरकार में दम होता तो कह देते कि ये सैनिक तुम्हें तब मिलेंगे, जब हमें गुरुनानक देव जी की तपोभूमि वापस मिलेगी। तीन-तीन मौके उन्होंने गंवाए।1965 की लड़ाई में भारत की सेना लाहौल में झंडा फहराने की ताकत के साथ आगे बढ़ रही थी।अगर तब थोड़ा दो कदम आगे जाते तो गुरुनानक देव जी की तपोभूमि हमारे पास होती। दूसरा मौका भी वो चूक गए।

PM Modi
PM Modi

PM Modi ने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ तब कांग्रेस के लोग थे, क्या इन्हें इतनी समझ नहीं आई कि सीमा से 6 किमी दूरी पर स्थिति गुरुनानक देव जी की तपोभूमि को भारत में रखा जाए। कांग्रेस के लोगों ने पाप किया है, हमारी भावनाओं को कुचला है। काँग्रेस पार्टी की करतूतों का साथ देने के लिए अब उन्हें ‘पार्टनर- इन- क्राइम’ भी मिल गया है। आप देखिए, कितनी समानता है, दोनों दलों में। जब अयोध्या में राम मंदिर बनता है, तो दोनों मिलकर विरोध करते हैं। जब भारत के जांबाज अपना शौर्य दिखाते हैं, तो दूसरी पार्टी के नेता वही बोलते हैं जो पाकिस्तान से बोला जाता है। एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेला, दूसरी पार्टी, दिल्ली के युवाओं को शराब का लती बना रही है

कांग्रेस और आप दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

PM Modi ने कांग्रेस और आप पर तंज कसते हुए कहा कि एक ने पंजाब को लूटा और दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है। ये दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने के बावजूद अब ये दोनों पार्टियां मिलकर नूरा-कुश्ती कर रहे हैं। सच्चाई ये है कि कांग्रेस अगर ओरिजनल है, दूसरी पार्टी उसकी फोटो कॉपी है। पंजाब के लोगों ने पक्का मन बना लिया है- इस बार भाजपा जैसी अनुभवी पार्टी। देशहित में पंजाब हित में काम करने वाली पार्टी को मौका देना है। मेरा आपसे ये वादा है- हम मजबूर नहीं, मजबूत पंजाब बनाएंगे। कभी पंजाब की पहचान देश के सबसे खुशहाल सूबे के तौर पर होती थी। लेकिन आज हालात कुछ और हैं, राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, रोजगार के मौके कम हैं, युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है, विभागों के कर्मचारियों को सड़कों पर आंदोलन करने पड़ रहे हैं।

अभी पंजाब में डबल इंजन की सरकार नहीं है। अभी केवल केंद्र सरकार का इंजन काम कर रहा है। इन स्थितियों में भी हमने पंजाब में नए हाइवेज बनाने, एक्सप्रेसवेज बनाने, यहां उद्योगों को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया। पंजाब के किसानों की फसल की MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है। जितना पैसा भाजपा सरकार ने सीधे पंजाब के किसानों के बैंक खातों में भेजा है, वो पहले कभी नहीं हुआ। इस 20 फरवरी को भाजपा को, NDA को मौका अवश्य दीजिएगा। इस बार पंजाब के सपनों को मौका दीलिए, नवा पंजाब को मौका दीजिए। इस 20 फरवरी को भाजपा को, NDA को मौका अवश्य दीजिएगा। इस बार पंजाब के सपनों को मौका दीजिए, नवा पंजाब को मौका दीजिए।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here