Assembly Election 2022 Result: चुनाव नतीजे कब, कहां, कैसे देखें? जानिए सारी डिटेल…

0
535
Assembly Election 2022 Result
Assembly Election 2022 Result

Assembly Election 2022 Result: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। अब कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 10 मार्च को मतगणना होगी। ऐसे में लोगों को इस बात की चिंता हो रही है कि वो मतगणना से जुड़े पल-पल की खबर को कैसे और कहां देख सकते हैं। अगर आप भी इस परेशानी का शिकार हुए हैं तो घबराइए नहीं, आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।

यहां हम आपको चुनाव रिजल्ट्स कैसे देखा जा सकता है इसके बारे में बता रहे हैं। लेकिन, इससे पहले बता दें कि इन पांच राज्यों में कुल 690 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ है, जिसमें सबसे अधिक यूपी के 403 सीट, पंजाब के 117, उत्तराखंड के 70, मणिपुर 60, और गोवा के 40 सीट शामिल हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान हुआ है। गोवा और उत्तराखंड में मतदाताओं ने 14 फरवरी को एक ही चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मणिपुर में दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान संपन्न हुआ। वहीं पंजाब में 20 फरवरी को एकल चरण में मतदान हुआ।

Assembly Election 2022 Result: कैसे देखें चुनाव परिणाम?

  • उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड के चुनाव के सबसे तेज नतीजे आप www.apnlive.com पर देख सकते हैं।
  • चुनाव के नतीजे भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट यानी eciresults.nic.in पर भी देखे जा सकते हैं।
  • बता दें कि चुनाव के परिणाम को देखने के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी चेक किया जा सकता है जिसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Assembly Election 2022 Result: Exit Poll के नतीजे

बता दें कि देश के सभी प्रमुख टीवी चैनल के एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 300 से अधिक सीट मिल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 403 सदस्यीय यूपी विधानसभा में 160 और 71 के बीच सीटें ही मिल रही हैं।

download 5 6
Assembly Election 2022 Result

एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP के लिए बड़ी जीत होगी, जिसमें इंडिया टुडे-एक्सिस ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 76-90 सीटों का अनुमान लगाया है। वहीं अगर गोवा की बात की जाए तो गोवा में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा की सरकरा बनने की बात कही जा रही है।बता दें कि एग्जिट पोल में उत्तराखंड की स्थिति साफ नहीं हुई है। यहां दोनों दलों के अच्छे प्रदर्शन की बात की जा रही है। वहीं मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस को दूसरे स्थान पर देखा गया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here