Goa Election 2022: Arvind Kejriwal का Congress पर वार, बोले- कांग्रेस को वोट देने का नहीं है कोई मतलब क्योंकि…

0
352
Goa Election 2022 Arvind Kejriwal
Goa Election 2022 Arvind Kejriwal

Goa Election 2022: 5 राज्यों समेत गोवा में भी कुछ दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। Delhi की सत्ताधारी पार्टी AAP की नजर भी आगामी गोवा चुनाव पर है। शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने एक बार फिर Congress पर निशाना साधा है। 

Goa Election 2022 Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि Congress को वोट देने का मतलब है BJP को वोट देना। पिछली बार आपने कांग्रेस के 17 MLA बनाए जिसमें से 15 MLA पार्टी छोड़ कर चले गए तो कांग्रेस को वोट देने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये लोग जीतने के बाद बीजेपी में चले जाते हैं। बता दें कि 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबसे ज्यादा 17 सीटें मिली थीं और सबसे ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी राज्‍य में अपनी सरकार नहीं बना पाई थी।

Goa Election 2022: हम पूरा कर्जा खत्म कर देंगे

कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन पार्टियों ने मिल कर गोवा पर 24 हज़ार करोड़ रुपये का कर्जा चढ़ा दिया। अगर आप इन्हें दोबारा वोट देंगे तो 5 साल में 50 हज़ार करोड़ रुपये और उसके बाद 1 लाख करोड़ रुपये का कर्जा चढ़ा देंगे। अगर AAP को वोट देंगे तो हम पूरा कर्जा खत्म कर देंगे और बजट को मुनाफे में ले आएंगे।

Goa Election 2022 Arvind Kejriwal
Goa Election 2022 Arvind Kejriwal

AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि हमारे लिए गोवा के लोग VIP हैं। जितनी तेजी से प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बना उतनी ही तेजी से गोवा में सड़कें, बस स्टैंड और अन्य चीजें बनेंगी और आपके सभी काम होंगे। बता दें कि गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 14 फरवरी को होने हैं और रिजल्‍ट 10 मार्च को आएंगे। वहीं AAP गोवा की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here