World Tuberculosis Day 2022: जानें इस दिवस को कब मिली थी मान्यता, क्या है इस साल की थीम का उद्देश्य

0
299
World Tuberculosis Day
World Tuberculosis Day

पूरे देश में आज World Tuberculosis Day मनाया जा रहा है। यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाए और इसके उपचार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जा सके। इससे लोगों में यह भी मैसेज दिया जाता है कि इसका इलाज संभव है और इसको नजरअंदाज करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर हम आम भाषा में कहें तो इस दिन का सबसे बड़ा उद्देश्य दुनिया से इस बीमारी को खत्म करना है।

9k=

World Tuberculosis Day: History

पूरे विश्व में विश्व टीबी दिवस 24 मार्च को मनाया जा रहा है। इसी दिन डॉ रॉबर्ट ने 1882 में ट्यूबरक्लॉसिस के बैक्टीरिया की खोज की थी। लेकिन इस दिवस को मान्यता 1995 में मिली थी। 1995 में WHO और Royal Netherlands Tuberculosis Foundation ने पहली बार इस दिवस को मान्यता देने के लिए बैठक की। इसके बाद 1996 में KNVC, WHO, IUATLD जैसे कई बड़े संगठन इस दिवस को मनाने के लिए अपना सहयोग देने और गतिविधियों के संचालन के लिए तैयार हो गए।

277003880 461353812448482 5913141145292821746 n.jpg? nc cat=106&ccb=1 5& nc sid=8bfeb9& nc ohc=SEyW KUcQhYAX8TWxAg& nc ht=scontent.fdel32 1

World Tuberculosis Day: Significance

इस दिन का महत्व का दुनिया का ध्यान इस बीमारी की ओर खींचना क्योंकि कोविड महामारी के समय सभी का ध्यान इस गंभीर समस्या से हट गया है। लेकिन इस दिवस के जरिए सभी का ध्यान इस बीमारी की तरफ एक बार फिर से खींचना आसान हो जाएगा। इस बीमारी को लेकर लोगों के मन में गलत-गलत अवधारणाएं हैं उनको दूर करने के लिए भी इस दिन को और भी अधिक महत्व दिया जाता है।

277169744 2289570154517702 4105858524986478332 n.jpg? nc cat=104&ccb=1 5& nc sid=730e14& nc ohc=snBnr6ySkKgAX8ZBSsa&tn=6vD6qlTv4e3Hh5dy& nc ht=scontent.fdel32 1

World Tuberculosis Day 2022 Theme

हर साल की तरह इस साल भी इसे एक थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल की थीम “Invest To End TB. Save Lives” है। इस थीम का उद्देश्य इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आवश्यक संसाधनों की तरफ लोगों का ध्यान केन्द्रित करना है। साथ ही सभी को इस बीमारी से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के महत्व को बताना है।

संबंधित खबरें:

World Meteorological Day 2022: बुधवार को है विश्व मौसम विज्ञान दिवस, जानें इसका इतिहास

World Water Day: जानें इस दिवस को मनाने का महत्व, साल 2022 की थीम में किस बात पर दिया गया है जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here