UP Board: प्रयागराज में किसान की बेटी अंशिका इंटर में अव्‍वल, IAS अफसर बनकर देशसेवा करना है लक्ष्‍य

0
200
UP News
Anshika Yadav UP class Board Topper

UP Board: प्रयागराज जिले के एक गांव की रहने वाली किसान की बेटी अंशिका यादव ने यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए इंटर के रिजल्ट में पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।अंशिका यादव को 95 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। प्रयागराज जिले के फूलपुर इलाके के एक गांव भुलाई का पुरा के किसान की बेटी अंशिका ने यह अनुमान भी नहीं किया था की पूरे प्रदेश में उसे दूसरा स्थान हासिल होगा।उनका सपना आईएएस अफसर बनना है।

UP Board
UP Board Inter Result 2022.

UP Board: बिना कोचिंग पाया मुकाम

ग्रामीण क्षेत्र के एक पुराने स्कूल बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव ने एक भी दिन अपनी परीक्षा के लिए कोई ट्यूशन या कोचिंग क्लास नहीं ली। अंशिका का सपना है कि आगे चलकर वह देश की प्रशासनिक सेवाओं में कामयाब होकर अपना योगदान दे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here