UGC NET 2021 Result: UGC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस , जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

0
351
UGC NET 2022
UGC NET 2022: एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन, 82 विषयों पर होंगे यूजीसी नेट के एग्जाम

UGC NET 2021 Result: University Grant Commission की National Eligibility Test (NET) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए लेटेस्ट अपडेट है। National Test Agency (NTA) जल्द ही NET Exam के परिणाम जारी करने वाला है। UGC NET 2021 की परीक्षा 20 नवंबर, 2021 से और 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। UGC NET Result 2021 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

20 नवंबर से शुरू हुई थी परीक्षा

UGC NET 2021 की परीक्षा का आयोजन हर साल National Test Agency (NTA) करता है। इस साल भी नीट की परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा तीन चरणों में किया गया था। पहला चरण 20 नवंबर, 2021 से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 23 दिसंबर, 2021 से 27 दिसंबर, 2021 तक और तीसरा चरण 4 जनवरी, 2022 से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया था।

result

ऐसे चेक करें UGC NET 2021 Result का परिणाम

चरण 1: सबसे पहले परीक्षार्थी को UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: अब ‘UGC NET 2021 Result’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: इसके बाद परीक्षार्थी को अपना Application Number, Date Of Birth और Password भरना होगा।
चरण 4: अब परिणाम के लिए ‘Sign In’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 5: अब आपका UGC NET 2021 का रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।
चरण 6: अंत में अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका Print Out निकलवा कर रख लें।

NOTE: परिणाम की साइट खुलने के बाद ही इन स्टेप्स को फॉलो कर के परिणाम देखा जा सकता है।

UGC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

UGC ने 16 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। UGC NET का आयोजन देश के 239 शहरों के 837 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 81 विषयों में आयोजित की गई थी। साथ ही नोटिस में यह भी बताया गया कि UGC Chairman Prof. M. Jagadesh Kumar लगातार NTA के साथ संपर्क में हैं और परिणाम की आधिकारिक घोषणा अगले 1-2 दिन में कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को All The Best भी कहा है।

संबंधित खबरें:

UGC NET 2021 के परिणाम को लेकर नया अपडेट, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

CSIR UGC NET Admit Card 2021 जारी, यहां देखें परीक्षा की Date-Sheet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here