UGC NET 2021 के परिणाम को लेकर नया अपडेट, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

0
412
Dual Degree Courses Approved By UGC
UGC NET 2021

UGC NET 2021: University Grant Commission की National Eligibility Test (NET) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए लेटेस्ट अपडेट है। National Test Agency (NTA) जल्द ही NET Exam के परिणाम जारी करने वाला है। पहले नीट का Provisional Answer Key जारी किया जाएगा, उसके बाद आपत्ति जताने के लिए समय दिया जाएगा और फिर Final Answer Key जारी करने के कुछ ही समय बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है की परिणाम फरवरी, 2022 के मध्य तक जारी कर दिया जाएगा। UGC NET 2021 की परीक्षा 20 नवंबर, 2021 से और 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी।

20 नवंबर से शुरू हुई थी परीक्षा

UGC NET 2021 की परीक्षा का आयोजन हर साल National Test Agency (NTA) करता है। इस साल भी नीट की परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा तीन चरणों में किया गया था। पहला चरण 20 नवंबर, 2021 से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 23 दिसंबर, 2021 से 27 दिसंबर, 2021 तक और तीसरा चरण 4 जनवरी, 2022 से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

UGC NET 2021 की परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। इसमें पहला शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था। इसमें Paper- I और Paper- II दोनों एक ही सत्र में कराए गए थे।

JEE MAIN RESULT 2018 Suraj Krishna topper All students passed of Anand Super 30 e1643977109153

ऐसे चेक करें UGC NET 2021 का परिणाम

चरण 1: सबसे पहले परीक्षार्थी को UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: अब ‘UGC NET 2021 Result’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: इसके बाद परीक्षार्थी को अपना Application Number, Date Of Birth और Password भरना होगा।
चरण 4: अब परिणाम के लिए ‘Sign In’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 5: अब आपका UGC NET 2021 का रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।
चरण 6: अंत में अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका Print Out निकालवा कर रख लें।

NOTE: परिणाम की साइट खुलने के बाद ही इन स्टेप्स से परिणाम देखा जाएगा।

अभी नही हुई आधिकारिक घोषणा

परीक्षार्थियों को इस बात का खास ध्यान रखना होगा की परिणाम को लेकर आयोग ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नही की है। पिछले वर्षों के अनुसार यह केवल अनुमान मात्र लगाया जा रहा है। परीक्षा और परिणाम से जुड़े Latest Updates के लिए परीक्षार्थी UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें:

NPTEL 2022 सत्र में जोड़े गए नए Course, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

JAM 2022 का Admit Card जारी, फरवरी में आयोजित होगी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here