UGC NET Result 2021 जल्द हो सकता है जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

0
328
UGC NET 2022
UGC NET 2022

UGC NET Result 2021 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज का दिन काफी अहम है। National Test Agency (NTA) आज यानी 18 फरवरी को UGC NET 2021 का रिजल्ट जारी कर सकता है। यह रिजल्‍ट UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UGC

ऐसे चेक करें UGC NET Result 2021 का परिणाम

चरण 1: सबसे पहले परीक्षार्थी को UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: अब ‘UGC NET 2021 Result’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: इसके बाद परीक्षार्थी को अपना Application Number, Date Of Birth और Password भरना होगा।
चरण 4: अब परिणाम के लिए ‘Sign In’ पर क्लिक करना होगा।
चरण 5: अब आपका UGC NET Result 2021 आपके सामने खुल जाएगा।
चरण 6: अंत में अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका Print Out निकलवा कर रख लें।

NOTE: परिणाम की साइट खुलने के बाद ही इन स्टेप्स को फॉलो कर के परिणाम देखा जा सकता है।

result

UGC ने जारी किया था आधिकारिक नोटिस

UGC ने 16 फरवरी को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि UGC Chairman Prof. M. Jagadesh Kumar लगातार NTA के साथ संपर्क में हैं और UGC NET Result 2021 की आधिकारिक घोषणा अगले 1-2 दिन में कर दी जाएगी।

दिसंबर में आयोजित की गई थी परीक्षा

हर साल की तरह इस साल भी नीट की परीक्षा का आयोजन NTA द्वारा किया गया था । इस साल परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया गया था। पहला चरण 20 नवंबर, 2021 से 5 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 23 दिसंबर, 2021 से 27 दिसंबर, 2021 तक और तीसरा चरण 4 जनवरी, 2022 से 5 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया गया था। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया गया था। UGC NET का आयोजन देश के 239 शहरों के 837 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था। यह परीक्षा 81 विषयों में आयोजित की गई थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here