Nobel Prize 2022: रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं समेत मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

0
195
Nobel Prize 2022: रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं समेत मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
Nobel Prize 2022: रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं समेत मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

7 अक्टूबर यानी आज नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Prize 2022) की घोषणा कर दी गई है। इस साल नोबेल पुरस्कार के लिए रूस-युक्रेन की दो संस्थाओं और एक व्यक्ति के नाम की घोषणा की गई है। शांति के क्षेत्र में बेलारूस के Ales Bialiatski और मेमोरियल (Memorial) तथा सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (Center For Civil Liberties) को यह पुरस्कार दिया जा रहा है। आपको बता दें, नोबेल पुरस्कार की शुरुआत साल 1901 में हुई थी।

Nobel Prize 2022: कौन हैं एलेस बियालियात्स्की ?

1980 के दशक में लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू करने वालों में बेलारूसी के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की का नाम शामिल है। एलेस ने अपना सारा जीवन देश में लोकतंत्र की स्थापना, राजनीतिक कैदियों के खिलाफ होने वाले अत्याचार और शांतिपूर्ण विकास के लिए समर्पित कर दिया है। 1996 में इन्होंने Viasna संगठन की भी स्थापना की थी।

1665137374 516758
एलेस बियालियात्स्की

इन संस्थाओं को दिया जा रहा Nobel Prize

यूक्रेनी नागरिक समाज को संगठित करने के लिए सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज संस्था की स्थापना की गई। फरवरी, 2022 में हुए रूसी हमले के बाद इस संस्था ने रूस के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने का भी काम किया है।

पूर्व सोवियत संघ के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा 1987 में मेमोरियल संस्था की स्थापना की गई थी। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन से पीड़ित लोगों की मदद करना और चेचन्या युद्ध के दौरान किए गए अत्याचारों के बारे में पूरी दुनिया को बताना था।

इस साल के Nobel Prize विजेता

3 अक्टूबर को मेडिसिन के क्षेत्र में स्वांते पाबो को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 4 अक्टूबर को फिजिक्स में 3 वैज्ञानिकों एलेन एस्पेक्ट (Alain Aspect), जॉन एफ क्लॉजर (John F. Clauser) और एंटोन जिलिंगर (Anton Zeilinger) को पुरस्कार देने के लिए चुना गया है। 5 अक्टूबर को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। 6 अक्टूबर यानी गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स (Annie Ernaux) का नाम नोबेल पुरस्कार के लिए घोषित किया गया है। 

nobel prize winners 2019

10 अक्टूबर यानी सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल प्राइज की घोषणा की जाएगी।

संबंधित खबरें:

Nobel Prize 2022: साहित्य के क्षेत्र में फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स को मिला नोबेल प्राइज

Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा नोबेल प्राइज…

Nobel Prize For Physics: भौतिकी में नोबेल प्राइज की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा पुरस्कार

कौन थे Alfred Nobel, जिनके नाम पर दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, जानें उनके बारे में सबकुछ

Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में मिला नोबेल प्राइज, जानें किस खोज के लिए किया गया सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here