NEET PG 2022 Result: नीट PG का रिजल्ट 10 दिनों में जारी, ऐसे करें चेक

NEET PG Result 2022 : नीट पीजी 2022 क्वॉलिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 परेंटाइल स्कोर हासिल करना जरूरी है। हालांकि एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्वॉलिफाई करने के लिए कम से कम 40 परेंटाइल स्कोर हासिल करना होगा।

0
179
NEET PG Counselling 2022: जल्द जारी होगा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड का रिजल्ट, यहां से करें चेक
NEET PG Counselling 2022: जल्द जारी होगा नीट पीजी काउंसलिंग राउंड का रिजल्ट, यहां से करें चेक

NEET PG 2022 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से पीजी 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। आपको बता दें, नीट पीजी परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई थी, यह रिजल्ट 10 दिनों के अंदर ही जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

pg neet

NEET PG 2022 Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर नीट पीजी 2022 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके सामने की स्क्रीन पर होगा।
  • अंत में इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
CUET PG 2022

स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

नीट पीजी 2022 रिजल्ट की जानकारी देते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा, “नीट पीजी रिजल्ट जारी हो गया! जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल की है, मैं उन्‍हें बधाई देता हूं। मैं NBEMS_INDIA को सराहना करता हूं कि उन्होंने 10 दिनों के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया।” इसी के साथ मनसुख मांडविया ने रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट भी शेयर की है।

संबंधित खबरें:

NEET-PG EWS Reservation: Supreme Court ने टाली नीट-पीजी में EWS Reservation की याचिका, जल्द सुनवाई की नई तारीख होगी तय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here