NEET PG 2022 Registration: 25 मार्च है नीट पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, छात्रों के पास आखिरी मौका

0
413
NEET 2022 Exam
NEET 2022 Exam

NEET PG 2022 Registration: National Board Of Exam (NBE) ने National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) PG, 2022 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार NEET PG 2022 का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह जल्द से जल्द NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।

NEET UG Counselling 2021

NEET PG 2022 Registration: NEET PG 2022 Revised Schedule

  1. आवेदन करने की तारीख- 15 जनवरी से 25 मार्च, 2022
  2. आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 29 मार्च से 7 अप्रैल, 2022
  3. आखिरी सुधार की तारीख- 26 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2022
  4. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 16 मई, 2022
  5. नीट पीजी परीक्षा- 21 मई, 2022
  6. नीट पीजी परिणाम- 20 जून, 2022
online application

NEET PG Exam 2022 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

चरण-1 सबसे पहले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
चरण-2 होम पेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
चरण-3 अब अपना “Registration Form” भरें और ‘Register’ करें।
चरण-4 इसके बाद अपनी Application Fee का भुगतान करें।
चरण-5 अंत में अपने Application Form को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

Medical e1645770034548

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बढ़ाई थी परीक्षा की तारीख

दरअसल, NEET PG परीक्षा को लेकर MBBS के 6 छात्रों ने SC में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सैकड़ों MBBS Graduated छात्रों की इंटर्नशिप कोरोना के दौरान लगी उनकी ड्यूटी के कारण अधूरी रह गई थी। यानी की जब वे कोविड ड्यूटी में थे, तो उनकी इंटर्नशिप स्थगित कर दी गई थी और उनमें से किसी को भी यह नहीं बताया गया था कि Front-Line Duty में भाग लेने के कारण वे अपने Graduation Exam में उपस्थित होने के लिए अयोग्य हो सकते हैं।

School

ऐसे में, सैकड़ों छात्र इंटर्नशिप को पूरी नहीं कर पाने के कारण NEET PG 2022 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2022 की तारीखों को 6-8 हफ्ते के लिए बढ़ाने की सूचना दी थी। हालांकि, SC में फैसला अब भी लंबित है।

संबंधित खबरें:

UGC जल्द देगा PhD और NEET क्वालिफाई किए बिना यूनिवर्सिटी में पढ़ाने की मंजूरी

NEET 2022 क्वालिफाई कर Tufail बने जम्मू-कश्मीर के पहले आदिवासी युवा, परिवार और समुदाय को है गर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here