JEE Advance 2022 एडमिट कार्ड इस डेट को होगा जारी, 28 अगस्त को होगी परीक्षा

जेईई एडवांस 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जरुरत पड़ेगी।

0
190
JEE Advance 2022
JEE Advance 2022

JEE Advance 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2022 के एडमिट कार्ड 23 अगस्त, 2022 जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

बता दें कि जेईई एडवांस में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 और पेपर 2, जो दो शिफ्ट में आयोजित होते हैं। पेपर 1 का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। बकि पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा

JEE Advance 2022
JEE Advance 2022

JEE Advance 2022: इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड करें Admit Card

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर आपको ‘JEE Advanced 2022 Admit Card’ का लिंक दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।
  • अगले स्टेप में आपसे साइट कुछ डिटेल्स की मांग करेगा, उसे दर्ज कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • यहां से आप इसे डाउनलोड करलें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

जेईई एडवांस की परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथेमेटिक्स विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here