International Aviation Day:- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का इतिहास, थीम और महत्व

0
365
International Aviation Day
International Aviation Day

International Aviation Day:- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठनों के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 2021 का इतिहास (history)

संयुक्त राज्य अमेरिका के निवेदन पर, 54 देशों के प्रतिनिधि 1944 में शिकागो में स्टीवंस होटल के ग्रैंड बॉलरूम में इकट्ठा हुए। प्रतिनिधियों ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन पर शिकागो कन्वेंशन के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसे आमतौर पर “शिकागो कन्वेंशन” के नाम से जाना जाता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता देने के बाद पहली बार यह दिवस 7 दिसंबर 1996 में मनाया गया था। 7 दिसंबर 1994 में शिकागो में स्टीवंस होटल के ग्रैंड बॉलरूम को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संधि पर हस्ताक्षर हुआ था, जिसमें 54 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे। इसके बाद 1996 से अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन हर साल इस दिवस को मना रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस को आधिकारिक तौर पर मान्यता कनाडाई सरकार की सहायता से 7 दिसम्बर 1996 को दी थी।

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 2021 का थीम (theme)

हर पांच साल के बाद अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है। इस साल (2021) का थीम ‘एडवांसिंग इनोवेशन फॉर ग्लोबल एविएशन डिवलपमेंट’ (Advancing Innovation For Global Aviation Development)  है। यह थीम साल 2023 तक रखा जायेगा। पाँच साल की आवधि लेने का कारयम यह है की बचे चार सालों में वे इन रखे गए थीम पर कार्य करके अन्हें उपयुक्त बनाती है। इस दिवस का उद्देश्य वायु परिवहन की सुरक्षा और दक्षता को बढ़ावा देना है। ICAO संयुक्त राष्ट्र संघ का एक हिस्सा है, जिसका काम विमानन सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों का विकास करना है।

यह भी देखें:-Armed Forces Flag Day: क्यों मनाते हैं भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस? जानिए इतिहास और महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here