Govt Jobs: जानिए किन सरकारी विभागों ने निकाली भर्तियां, जरूर करें Apply

Govt Jobs: नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने 180 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली है।इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार को आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

0
130
Govt jobs top news
Govt jobs top news

Govt Jobs: देश के विभिन्‍न सरकारी संस्‍थान, राज्‍य लोकसेवा आयोग, तकनीकी विभाग की ओर से कई सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं।साल 2023 के शुरू होते ही एनटीआओ,आर्यभटट कॉलेज, एपीएससी समेत कई सरकारी संस्‍थानों में विभिन्‍न पदों पर भर्तियां निकाली गईं हैं।

Govt jobs top news.
Govt jobs

Govt Jobs: यहां जानिए विस्‍तार से

Govt Jobs hindi news.
Govt Jobs.

APSC Exam Calendar 2023: राज्य लोकसेवा आयोग के परीक्षा कैलेंडर अधिसूचना के अनुसार, असम फारेस्ट रेंजर के पद के लिए ओएमआर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट को 22 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।अभ्‍यर्थी http://www.apsc.nic.in/tentative_sch.asp पर जाकर पूरी डिटेल जान सकते हैं।

AIIMS Recruitment 2023
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2023 तक है। जानकारी के अनुसार भर्ती अभियान संगठन में 114 पदों पर भर्ती करेगा।

NTRO Recruitment 2023
नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने 180 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकाली है।इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार को आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 21 जनवरी तक चलेगी।एनटीआरओ में कुल 182 पदों पर भर्ती करेगा। जिनमें टेक्निकल असिस्टेंट के 160 पद और एविएटर-2 के कुल 22 पद शामिल हैं।उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में आवेदन करने के लिए आप वेबसाइट ntro.gov.in पर जाकर 21 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Aryabhatta College Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध आर्यभट्ट कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.aryabhattacollege.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2023 है।

संबंधित खबरें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here